विकट परिस्थिति में मिल कर एक-दूसरे को सहयोग करें: जिलाध्यक्ष

अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक में कई बिंदुओं पर चर्चा

सिमडेगा. अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ की बैठक संघ भवन में जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा की अध्यक्षता में हुई. बैठक में टेट की अनिवार्यता का विरोध, संघ का 25 वर्ष होने के उपलक्ष्य में सिल्वर जुबली मनाने की तैयारी व नवंबर माह में ऑल इंडिया टीचर फेडरेशन के आह्वान पर दिल्ली में धरना-प्रदर्शन की तैयारियों पर विस्तार से चर्चा की गयी. जिलाध्यक्ष प्रेम कुमार शर्मा ने शिक्षकों व सभी संघीय पदाधिकारियों से अपील की कि संघ की बैठक में लिये गये निर्णय को पूरा कराने में सभी संघीय पदाधिकारी व शिक्षक तन मन और धन से लग जायें. उन्होंने कहा कि संघ सभी के हित की रक्षा करती है. ऐसी परिस्थिति में अगर सुप्रीम कोर्ट के आदेश से कोई एक वर्ग प्रभावित हो रहा हो, तो हम सब का कर्तव्य है कि इस विकट परिस्थिति में मिल कर एक-दूसरे का सहयोग करें. उन्होंने कहा कि संघ के आह्वान पर टेट के विरोध में नंबर माह में अधिक से अधिक संख्या में दिल्ली के रामलीला मैदान में पहुंच कर टेट का विरोध करने के लिए दिल्ली चलेंगे. बैठक में 29 अक्टूबर को संघ का 25 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के उपलक्ष्य में धूमधाम से सिल्वर जुबली मनाने का निर्णय लिया गया. बैठक में महासचिव संजय कुमार,नौशाद परवेज, प्रदीप प्रसाद, बीरबल मांझी, सुबोध कुमार, फुलेंदर साहू, अमोद रंजन, अविनाश कुमार, अमर कुमार सिंह, महेंद्र उरांव, संजय वर्मा, विजय बैठा, संजय चौरसिया, सतीश कुमार, केदार नाथ सिंह, अजय कुमार, महावीर सोनी, उमेश प्रसाद, रोहित कुमार, जगरनाथ राम, सुमित सिन्हा, मनीष कुमार, मृगेंद्र कुमार, निरंजन प्रसाद, विष्णु देव प्रसाद आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >