जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब अवतार लेते हैं ईश्वर : स्वामी कृष्ण चैतन्य

सिमडेगा के बीरू में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन, धर्म व संस्कृति संरक्षण पर जोर

सिमडेगा. सदर प्रखंड के बीरू स्थित राजा मैदान में विराट हिंदू सम्मेलन का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज, आरएसएस के प्रांत सह-प्रचारक राजीव कांत, विहिप जिला अध्यक्ष कौशल राज सिंह देव, नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल एवं अशोक पाढ़ी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर किया. मौके पर स्वामी कृष्ण चैतन्य ब्रह्मचारी महाराज ने कहा कि जब-जब धर्म की हानि होती है, तब-तब ईश्वर अवतार लेते हैं. उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में संगठन ही सबसे बड़ी शक्ति है और समाज को तोड़ने के लिए फैलायी जा रही भ्रांतियों से सजग रहने की आवश्यकता है. यह सम्मेलन हिंदू समाज में नयी ऊर्जा का संचार करेगा. मुख्य वक्ता राजीव कांत ने कहा कि समाज अब संगठित होकर अपने धर्म, संस्कृति और सभ्यता की रक्षा के लिए आगे आ रहा है, लेकिन कुछ शक्तियां धर्मांतरण के माध्यम से इसे कमजोर करने का प्रयास कर रही हैं. उन्होंने सभी से अपनी विरासत को सुरक्षित रखने का संकल्प लेने का आह्वान किया. विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने कहा कि हिंदू समाज को कमजोर करने के लिए सरना व सनातन को अलग-अलग बताने की कोशिश की जा रही है, जिसमें विदेशी तत्वों की भूमिका भी बतायी जा रही है. उन्होंने कहा कि किसी संस्कृति को समाप्त करने के लिए सबसे पहले उसके धर्म को निशाना बनाया जाता है. कार्यक्रम में नगर परिषद उपाध्यक्ष दीपक कुमार अग्रवाल, उमाकांत जी महाराज समेत अन्य वक्ताओं ने भी अपने विचार रखें. स्वागत भाषण रामरेखा धाम के प्रधान संरक्षक दुर्ग विजय सिंह देव ने दिया, जबकि धन्यवाद ज्ञापन पंचायत मुखिया गंगाधर लोहरा ने किया. अंत में सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया और महाप्रसाद का वितरण हुआ. कार्यक्रम की सफलता में आयोजन समिति के सदस्यों, गांव के महिला-पुरुषों और युवाओं की अहम भूमिका रही.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >