सिमडेगा St. Xavier's College में नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन

सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में ओरिएंटेशन कार्यक्रम आयोजित। प्राचार्य ने छात्रों को सफलता के लिए अनुशासन और अंतरात्मा की आवाज सुनने की प्रेरणा दी.

सिमडेगा: सेंट जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा में स्नातक, स्नातकोत्तर और बीएससी के प्रथम बैच के नए विद्यार्थियों के लिए स्वागत सह ओरिएंटेशन कार्यक्रम का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत दीप प्रज्वलन और प्रार्थना गीत के साथ हुई.

मेहनत और अनुशासन के साथ आगे बढ़ने की दी सीख

प्राचार्य फादर रोशन बा ने कहा कि कॉलेज जीवन सीखने और स्वयं को पहचानने का सुनहरा अवसर है. उन्होंने विद्यार्थियों को मेहनत और अनुशासन का मार्ग अपनाने की प्रेरणा दी. उन्होंने कहा कि सफलता के लिए अपनी अंतरात्मा की आवाज सुननी चाहिए. फादर रेक्टर पीयूष खलखो ने शिक्षा के साथ-साथ नैतिक मूल्यों, चरित्र निर्माण और सामाजिक उत्तरदायित्व पर जोर दिया. उपप्राचार्य फादर समीर जेवियर भंवरा ने विद्यार्थियों को कॉलेज में उपलब्ध संसाधनों और सुविधाओं की जानकारी दी.

ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू

रचनात्मकता और नयी सोच विकसित करने पर जोर

फादर ब्रूनो टोप्पो ने विद्यार्थियों में रचनात्मकता और नयी सोच विकसित करने का आह्वान किया. आइक्यूएसी संयोजिका प्रो रैनी अल्मा लकड़ा ने नये विद्यार्थियों को संबंधित विषयों के प्राध्यापकों से परिचित कराया. सहायक प्राध्यापक जेसिका निधि तिग्गा ने विद्यार्थियों को पाठ्यक्रम की रूपरेखा, क्रेडिट सिस्टम और मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी दी.

प्रथम बैच के कैडेट्स को रैंक और प्रमाण पत्र मिले

एएनओ रोशन किशोर गिद्ध की अगुवाई में प्रथम बैच के कैडेट्स को रैंक वितरण सह प्रमाण पत्र प्राचार्य और फादर रेक्टर ने प्रदान किए. कार्यक्रम का संचालन सहायक प्राध्यापक लिपिका सुबीर और प्रतिमा परधिया ने किया. कार्यक्रम का समापन सहायक प्राध्यापक निम्मी टोपनो के धन्यवाद ज्ञापन और राष्ट्रगान के साथ हुआ.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >