31 तक नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार

31 तक नहीं लगेगा साप्ताहिक बाजार

बानो : हार्टिंगहोड़े बाजार टांड़ में बुधवार को ग्रामीणों की बैठक बुलायी गयी. इसकी अध्यक्षता प्रीतम मसीह ने की. इसमें कोरोना संक्रमण के बढ़ते प्रभाव को देखते हुए आम सहमति से 31 अगस्त तक साप्ताहिक बाजार नहीं लगाने का निर्णय लिया गया.

प्रीतम मसीह ने बताया कि बाजार लगने से बाहरी लोगों के प्रवेश से कोरोना संक्रमण बढ़ने की संभावना काफी बढ़ जाती है. इसको लेकर बाजार बंद करने का निर्णय लिया गया.

बैठक में वीरेंद्र सिंह, अशोक सिंह, मो अफरोज, देवेंद्र स्वांसी, भीम सिंह, परशुराम सिंह, एमलेन बागे, कृष्णा बड़ाइक , रोहित महतो सहित कई लोग मौजूद थे.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >