जलमीनार से स्टार्टर की चोरी, पेयजलापूर्ति ठप

जलमीनार से स्टार्टर की चोरी, पेयजलापूर्ति ठप

बोलबा. प्रखंड के पीडियापोछ पंचायत के सरइजोर छुरिया टोली में बीती रात अज्ञात चोरों ने पंचायती राज विभाग द्वारा लगायी गयी जलमीनार के स्टार्टर की चोरी कर ली. साथ ही स्टार्टर में लगे पाइप व सबमसिर्बल को निकालने का प्रयास किया. हालांकि इसमें सफल नहीं हुए. पाइप निकालने के क्रम में पाइप फट गया. इससे लगभग 20 घरों में पेयजल की समस्या उत्पन्न हो गयी है. गांव में तीन जलमीनार लगायी गयी है, जिसमें एक यही जलमीनार है, जो सुचारू रूप से संचालित था, बाकी दो जलमीनार खराब हैं. घटना की जानकारी थाना प्रभारी देवीदास मुर्मू को दी गयी. पुलिस घटनास्थल पर पहुंच कर मामले की जानकारी ली. थाना प्रभारी ने कहा कि बहुत जल्द चोरों को पकड़ लिया जायेगा.

सर्पदंश से महिला की मौत

ठेठईटांगर. ठेठईटांगर थाना के केरया चीरुबेड़ा गांव में सर्पदंश से महिला की मौत हो गयी. जानकारी के मुताबिक केरया पंचायत के चीरुबेड़ा निवासी 50 वर्षीय जसमनी डांग मंगलवार की रात अपने घर में सोयी थी. इस क्रम में सांप ने डस लिया. परिजनों ने सुबह में रेफरल अस्पताल ले गये, जहां उसकी गंभीर स्थिति देखते हुए सदर अस्पताल रेफर कर दिया गया. सदर अस्पताल में इलाज के दौरान जसमनी डांग की मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >