धुएं से परेशान ग्रामीणों ने आवेदन देकर हटाने की मांग की

कोलेबिरा-मनोहरपुर एनएच-320 जी सड़क निर्माण कार्य के तहत बानो बस्ती में लगाये गये हॉट मिक्सर प्लांट से निकलने वाले धुएं से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं.

नहीं हटाने पर आंदोलन की चेतावनी बानो. कोलेबिरा-मनोहरपुर एनएच-320 जी सड़क निर्माण कार्य के तहत बानो बस्ती में लगाये गये हॉट मिक्सर प्लांट से निकलने वाले धुएं से ग्रामीण लंबे समय से परेशान हैं. ग्रामीणों ने बताया कि पिछले तीन वर्षों से वीकेएस कंपनी द्वारा संचालित इस प्लांट से जहरीला धुआं निकल रहा है, जिससे सांस लेने में कठिनाई और घुटन की समस्या हो रही है. इस संबंध में उन्होंने अंचल अधिकारी, थाना प्रभारी, आरक्षी निरीक्षक और पीएलवी के माध्यम से जिला विधिक सेवा प्राधिकरण को हस्ताक्षरयुक्त आवेदन सौंपा है. ग्रामीणों का कहना है कि प्लांट के समीप ही होली हार्ट पब्लिक स्कूल और शिवम पॉलीक्लिनिक स्थित हैं, जिससे बच्चों और मरीजों को विशेष रूप से परेशानी हो रही है. उन्होंने स्पष्ट किया कि वे विकास कार्य के विरोधी नहीं हैं, बल्कि जनस्वास्थ्य को ध्यान में रखते हुए प्लांट को अन्यत्र स्थानांतरित करने की मांग कर रहे हैं. ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि एक सप्ताह के भीतर प्लांट को नहीं हटाया गया तो वे बिरसा चौक पर चक्का जाम कर आंदोलन करेंगे. इस मुद्दे ने विकास और जनस्वास्थ्य के बीच संतुलन बनाने की चुनौती को उजागर कर दिया है.आवेदन पर कामेश्वर सिंह, अजीत टोपनो, नारायण सिंह, अरविंद साहू, फरहत खातून, अंकित महतो, हीरालाल साहू, बिलकु महतो, सुनील समद सहित कई ग्रामीणों के हस्ताक्षर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >