विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

विश्व हिंदू परिषद ने मनाया स्थापना दिवस

सिमडेगा : स्थानीय देवराहा बाबा सेवा आश्रम में कृष्ण जन्माष्टमी के शुभ अवसर पर बुधवार को विश्व हिंदू परिषद का स्थापना दिवस सोशल डिस्टेंस के साथ मनाया गया. कार्यक्रम की शुरुआत शीतल प्रसाद एवं प्रेमचंद जैन तथा विश्व हिंदू परिषद के अध्यक्ष कौशल राज देव ने की.

इस दौरान विहिप के अध्यक्ष ने शीतल प्रसाद प्रेमचंद जैन एवं चंद्रमणि कुमारी को अंग वस्त्र देकर सम्मानित किया. इस मौके पर भगवा मास्क का वितरण किया गया. वक्ताओं ने विश्व हिंदू परिषद की स्थापना पर विस्तृत जानकारी दी.

साथ ही हिंदू जनमानस के उत्थान के लिए मार्गदर्शन दिया. धन्यवाद ज्ञापन विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव ने किया.

Post by : Pritish Sahay

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >