वीआइपी क्रिकेट क्लब व एनजी क्रिकेट क्लब जीते

बी डीवीजन सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामें

सिमडेगा. अलबर्ट एक्का स्टेडियम में जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित बी डीवीजन सुपर लीग क्रिकेट टूर्नामेंट में शुक्रवार को दो मैच खेले गये. पहला मैच पायवोट क्रिकेट क्लब और वीआइपी क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए वीआइपी क्रिकेट क्लब ने 26 ओवर में 10 विकेट खोकर 159 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए पायवोट क्रिकेट क्लब की पूरी टीम 134 रन पर सिमट गयी. इस तरह वीआईपी क्रिकेट क्लब 25 रन से विजयी रहा. दूसरा मैच एनजी क्रिकेट क्लब और यंग स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया, जिसमें पहले बल्लेबाजी करते हुए एनजी क्रिकेट क्लब ने 30 ओवर में 10 विकेट खोकर 136 रन बनाये. जवाबी पारी खेलते हुए यंग स्टार क्रिकेट क्लब 87 रन पर ही आउट हो गयी. इस तरह एनजी क्रिकेट क्लब ने 49 रन से मैच जीता.

सर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी आज पहुंचेगी सिमडेगा

सिमडेगा. झारखंड क्रिकेट टीम द्वारा अहमदाबाद और पुणे में शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए कई राज्यों को पराजित कर सर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी पहली बार हासिल की है. झारखंड टीम द्वारा जीती गयी यह ट्रॉफी तीन जनवरी को दोपहर 2.30 बजे सिमडेगा के परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम पहुंचेगी, जहां सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा आयोजित कार्यक्रम में जेएससीए बोर्ड सदस्यों की मौजूदगी में खेल प्रेमी ट्रॉफी के साथ फोटोग्राफी करवा सकेंगे. सर सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी को सिमडेगा जिला क्रिकेट एसोसिएशन द्वारा शहर के प्रिंस चौक से स्वागत कर परमवीर अलबर्ट एक्का स्टेडियम तक लाया जायेगा. सिमडेगा क्रिकेट एसोसिएशन ने जिले के सभी क्रिकेट प्रेमियों को कार्यक्रम में आमंत्रित किया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >