बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

बिजली की मांग को लेकर ग्रामीणों ने दिया धरना

सिमडेगा. सदर प्रखंड के कुलूकेरा दियापत्थल के ग्रामीण आजादी के बाद से ही विद्युत सेवा से वंचित हैं. ग्रामीणों लगातार विद्युत आपूर्ति की मांग करते आये हैं. किंतु उनका सुनने वाला कोई नहीं है. विवश होकर रविवार को ग्रामीणों ने गांव में ही धरना-प्रदर्शन किया. मौके पर ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष लक्ष्मण बड़ाइक को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया. धरना प्रदर्शन के दौरान ग्रामीणों ने भाजपा जिलाध्यक्ष को ज्ञापन सौंपा. इसके बाद जिलाध्यक्ष ने उपायुक्त को सौंपा. उपायुक्त ने इसे गंभीरता से लेते हुए पूरी जानकारी ली तथा उक्त क्षेत्र में जिन जिन गांव में बिजली नहीं पहुंची है, उसकी सूची उपलब्ध कराने की बात कही. उपायुक्त के कहने पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्री बड़ाइक ने बिजली से वंचित गांव की सूची सौंप दी. इधर धरना पर बैठे ग्रामीणों का कहना है कि दियापत्थल गांव में अब तक विद्युत आपूर्ति बहाल करने को लेकर काम भी शुरू नहीं किया गया है. कई बार इस संबंध में विभागीय पदाधिकारियों का ध्यान आकृष्ट कराया गया, किंतु कोई कार्रवाई नहीं हुई है. ग्रामीणों का कहना है कि आसपास के कुछ गांव में विद्युत आपूर्ति के लिए कार्य शुरू कर दिया गया है, किंतु हमारे गांव में कार्य की शुरुआत नहीं की गयी है. ऐसे में विवश होकर कर हमें धरना देना पड़ रहा है. इस अवसर पर हेमनारायण बैगा, सुरेश राम, ब्रजनाथ मांझी समेत अन्य ग्रामीण उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >