विभिन्न संगठनों ने सरहुल शोभायात्रा का किया स्वागत

विभिन्न संगठनों ने सरहुल शोभायात्रा का किया स्वागत

सिमडेगा. सरहुल पर्व निकाली गयी शोभायात्रा में शामिल लोगों का जगह-जगह सामाजिक संगठनों व समाज सेवियों द्वारा स्वागत किया गया. नीचे बाजार में नगर परिषद अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा, उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल द्वारा चना व शरबत का वितरण किया गया. साथ ही पदाधिकारियों को माला पहना कर स्वागत किया. प्रिंस चौक के निकट दुर्गा पूजा समिति ने पेयजल की व्यवस्था की थी. महाराज कांप्लेक्स स्थित विश्व हिंदू परिषद कार्यालय के पास सरहुल जुलूस का स्वागत किया गया, जहां विहिप जिलाध्यक्ष कौशल राज सिंह देव के नेतृत्व में जुलूस की अगुवाई कर रहे केंद्रीय सरना समिति के पदाधिकारियों को अंगवस्त्र देकर सम्मानित किया गया. मौके पर गुड़ चना और शरबत का वितरण किया गया. नगर भवन के निकट फ्रेंड्स क्लब के सदस्यों ने शोभा यात्रा में शामिल लोगों के लिए शरबत का वितरण किया गया. झूलन सिंह चौक के निकट सिमडेगा टेंट एंड डेकोरेटर संघ ने गुड़, चना व पेयजल की व्यवस्था की थी. महावीर चौक पर रामनवमी प्रबंधन समिति के अध्यक्ष प्रदीप शर्मा के नेतृत्व में जुलूस का स्वागत किया गया. प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों द्वारा सरना समिति के पदाधिकारी समेत पुलिस पदाधिकारियों का स्वागत किया गया. साथ ही समिति द्वारा सभी लोगों के लिए पेयजल व चना की व्यवस्था की गयी थी. इसके अलावा कई स्थानों पर भी सामाजिक संगठनों द्वारा पेयजल की व्यवस्था की गयी थी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >