जलडेगा: प्रखंड के गटीगढ़ा के पास ट्रेन की चपेट में आने से करीब 35 वर्षीय अज्ञात व्यक्ति की मौत हो गयी. घटना रेलवे पोल संख्या 529/35 और 529/37 के बीच हुई. घटना की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई शुरू की.
फिलहाल मृतक की पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराने के बाद उसे सुरक्षित रखा है, ताकि पहचान होने के बाद आगे की प्रक्रिया पूरी की जा सके. पुलिस मृतक की पहचान के लिए आसपास के क्षेत्रों में भी जानकारी जुटा रही है.
जलडेगा थाना प्रभारी सकलदेव महतो ने आम लोगों से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति को मृतक के संबंध में कोई जानकारी हो या वह उसे पहचानता हो, तो तत्काल जलडेगा थाना को इसकी सूचना दें. पुलिस मामले की जांच कर रही है.
