सिमडेगा. सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन रेड हंट चला कर 31 वर्षों से फरार हत्या के आरोपी समेत दो लाल वारंटियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया. एसपी एम अर्शी ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि सिमडेगा पुलिस के ऑपरेशन रेड हंट का असर तेजी से नजर आने लगा है. लाल वारंटियों का ग्राफ तेजी से गिरने लगा है. महज डेढ़ माह के अंदर सिमडेगा पुलिस ने ऑपरेशन रेड हंट चला कर अबतक 89 लाल वारंट का निष्पादन करने हुए वर्षों से फरार 45 लाल वारंटियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया. इस क्रम में आज ऑपरेशन रेड हंट चला कर सिमडेगा पुलिस ने बानो के महाबुआंग थाना क्षेत्र के कांड संख्या 42/1994 के तहत दर्ज हत्या के आरोप में 31 वर्षों से फरार लाल वारंटी लक्ष्मण बड़ाइक को पुलिस ने विशेष छापामारी कर गिरफ्तार कर जेल भेजा. इसके अलावा पुलिस ने 11 वर्षों से फरार चोरी के आरोपी सुगड़ सोय को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया.
रौतिया समाज की बैठक कल
बानो. प्रखंड के गिर्दा शिव मंदिर परिसर में अखिल भारतीय रौतिया समाज विकास परिषद की बैठक नौ अक्तूबर को होगी. बैठक में समाज के लोगों को भारी संख्या में उपस्थित होने का आग्रह किया गया है. यह जानकारी समाज के प्रताप सिंह ने दी.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
