दो महिला तस्कर गिरफ्तार

पूछताछ के बाद भेजा गया जेल

कुरडेग. पुलिस ने मानव तस्करी में शामिल दो महिलाओं को गिरफ्तार कर एएचटीयू थाना के हवाले कर दिया. पूछताछ करने के बाद दोनों महिलाओं को जेल भेज दिया गया. थाना प्रभारी विनायक कुमार पांडेय ने बताया कि गुप्त सूचना पर दो महिला को तीन लड़कियों को तस्करी कर दिल्ली लेकर जाने के क्रम में तस्करों का पीछा किया गया. पीछा करते हुए गरजा पेट्रोल पंप के समीप उन्हें पकड़ा गया. पूछताछ करने पर तस्कर महिला ने अपना नाम सुशीला (34 वर्ष), बी 61 सेक्टर 80 नोएडा गौतम बुद्ध नगर, उत्तर प्रदेश बताया. वहीं दूसरी महिला बसंती कुमारी (29 वर्ष), पत्थलकुदा थाना कुरडेग बताया. तस्कर सरगना सुशीला बसंती कुमारी के घर पर ठहरती थी. पुलिस ने कुरडेग की एक व सुंदरगढ़ की दो लड़कियों को बरामद कर लिया है. थाना प्रभारी ने बताया कि इस संदर्भ में एएचटी यू थाना में मामला दर्ज करते हुए तस्करों को जेल भेज दिया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >