आदिवासी जागरूकता महाधिवेशन 28 फरवरी को

आदिवासी जागरूकता महाधिवेशन 28 फरवरी को

बानो. आदिवासी एकता मंच की बैठक अध्यक्ष आनंद मसीह तोपनो की अध्यक्षता में हुई. बैठक में आगामी 28 फरवरी को प्रस्तावित आदिवासी जागरूकता महाधिवेशन के आयोजन को लेकर चर्चा की गयी. बैठक में महाधिवेशन की सफलता के लिए जिम्मेदारियां तय की गयीं. कार्यक्रम को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से 23 फरवरी को पुनः एक विशेष तैयारी बैठक आयोजित करने का निर्णय लिया गया. मंच की ओर से सभी सदस्यों व क्षेत्रवासियों से अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर सहयोग करने की अपील की गयी. बैठक में अध्यक्ष आनंद मसीह तोपनो, उपाध्यक्ष सुधीर लुगून, सचिव अनूप मिंज, उपसचिव जगदीश बागे, कोषाध्यक्ष प्रमोद लुगून समेत सीएस जड़िया, जीवन मसीह सुरीन, सिमोन लोहरा, हरदुगन तोपनो, बुधराम लोहरा, सुफल बडिंग, जेठू लोहरा, पैरू लोहरा, अलकसियुस लुगून, इलियास मघैया, नमलेन जड़िया, मनोरंजनी लुगून, अनिता बोदरा, कोमल जोजो, निर्दोष सुरीन व सुसाना तोपनो समेत कई सदस्य उपस्थित थे.

ब्लॉक गेट चौक के समीप से सूखा पेड़ हटाने की मांग

जलडेगा. जलडेगा-लचरागढ़ मुख्य पथ स्थित ब्लॉक गेट चौक के समीप सिंह होटल के पास सड़क किनारे खड़ा एक बड़ा सूखा पेड़ दुर्घटना को आमंत्रण दे रहा है. ग्रामीणों के अनुसार उक्त पेड़ पर पूर्व में वज्रपात हो चुका है, जिससे उसका एक हिस्सा पूरी तरह सूख गया है. सड़क की ओर झुके होने के कारण कभी भी गिरने की आशंका बनी हुई है, जिससे जान-माल की हानि हो सकती है. स्थानीय लोगों ने अंचलाधिकारी सह बीडीओ डॉ प्रवीण कुमार से स्थल निरीक्षण कर शीघ्र ही सूखे पेड़ को हटाने की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >