श्री बजरंगबली मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव मनाया गया

प्रखंड के बेरनीबेड़ा डोंगाघाट स्थित श्री श्री बजरंगबली मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया

बानो. प्रखंड के बेरनीबेड़ा डोंगाघाट स्थित श्री श्री बजरंगबली मंदिर का तीसरा वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया गया. इस अवसर पर दक्षिण कोयल नदी से भव्य कलश यात्रा निकाली गयी. नदी तट पर वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पुरोहित बृजेंद्र मिश्रा एवं धीरेंद्र मिश्रा ने विधि-विधान से कलश में जल भरवाया. यजमान के रूप में रामनाथ सिंह अपनी धर्मपत्नी अकली देवी उपस्थित रहे. इसके बाद श्रद्धालु सिर पर कलश लेकर मंदिर प्रांगण पहुंचे. मंदिर पहुंचकर श्रद्धालुओं ने परिक्रमा करते हुए विधिवत पूजा-अर्चना की और कलश स्थापना की गयी. वार्षिकोत्सव के अवसर पर एक दिवसीय अखंड हरि कीर्तन एवं यज्ञ का भी आयोजन किया गया. कार्यक्रम को सफल बनाने में महिपाल सिंह,बागेश्वर प्रधान, नरेंद्र सिंह, मुकुंद सिंह, लक्ष्मण प्रधान, राधा सिंह, दुखन सिंह, गजेंद्र, बिमला देवी, लीलावती देवी, बेलावती देवी, लीलांबर एवं कालेश्वर आदि का सराहनीय योगदान रहा. सड़क किनारे गड्ढे की मरम्मत की गयी बानो. लचरागढ़ टीओपी प्रभारी एएसआइ जितेंद्र कुमार सिंह ने रविवार को लचरागढ़ प्रिंस चौक स्थित सड़क किनारे बने गड्ढे को भरवाया. लचरागढ़ प्रिंस चौक क्षेत्र का मुख्य चौराहा है, जहां दिनभर छोटी-बड़ी गाड़ियों का आवागमन लगा रहता है. लचरागढ़-बरसलोया मोड़ के पास सड़क किनारे गड्ढा होने के कारण आये दिन सड़क दुर्घटनाएं हो रही थी. कुछ दिन पूर्व इसी गड्ढे के कारण एक अज्ञात वाहन की चपेट में आने से एक बछड़े की मौत हो गयी थी. इसके बाद ग्रामीणों ने पुलिस प्रशासन से गड्ढे को जल्द भरवाने की मांग की थी. ग्रामीणों की मांग को गंभीरता से लेते हुए पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए रविवार को गड्ढे को भरवा दिया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >