विद्यालय के कंप्यूटर रूम का ताला तोड़ कर की चोरी

प्रधानाध्यापक ने कोलेबिरा थाना में दर्ज करायी लिखित शिकायत

कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड की नवाटोली पंचायत के सरंगापानी गांव स्थित उत्क्रमित उवि में बीती रात अज्ञात चोरों द्वारा विद्यालय के कमरे का ताला तोड़ कर लाखों रुपये के सामान की चोरी कर ली गयी. घटना की जानकारी तब हुई, जब विद्यालय के शिक्षक स्कूल पहुंचे. विद्यालय के प्रभारी प्रधानाध्यापक उदय शंकर सिंह ने बताया कि जब वे मंगलवार की सुबह स्कूल पहुंचे, तो विद्यालय के कंप्यूटर रूम का ताला टूटा हुआ पाया. कमरे के अंदर प्रवेश करने पर पाया कि कमरे से एक कंप्यूटर सेट, एक प्रिंटर, एक स्टेबलाइजर, आठ बैटरी व खेल के समान गायब थे. उन्होंने बताया कि चोरों द्वारा एक अन्य कमरे का भी ताला तोड़ा गया था, किंतु उस कमरे से चोरों द्वारा कोई सामान नहीं ले जाया गया. उन्होंने बताया कि इससे पूर्व भी विद्यालय परिसर में लगे तड़ित चालक की भी चोरों हो चुकी है. इस संबंध में विद्यालय के प्रधानाध्यापक उदय शंकर सिंह के द्वारा कोलेबिरा थाना में लिखित शिकायत दर्ज करायी गयी. कोलेबिरा पुलिस विद्यालय परिसर पहुंच कर घटना के संबंध में जानकारी प्राप्त की तथा मामले की जांच में जुट गयी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >