सिमडेगा. एसएस प्लस टू उवि कोलेबिरा में इंस्टीट्यूट ऑफ कम्युनिटी फॉरेस्ट गवर्नेंस द्वारा जेडब्लयूपी के सहयोग से महिलाओं सशक्तीकरण के लिए प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया. कार्यक्रम में मुख्य वक्ता के रूप में दिल्ली से आयीं असिस्टेंट डायरेक्टर तानिया डिशिजा उपस्थित थीं. उन्होंने महिलाओं को उनके अधिकारों, नेतृत्व क्षमता और सामाजिक भागीदारी को लेकर जानकारी दी. उन्होंने कहा कि महिलाओं की सच्ची ताकत उनका आत्मविश्वास व जागरूकता है, जो समाज में समानता व विकास की दिशा तय करती है. कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को लैंगिक समानता, आत्मनिर्भरता, सुरक्षा और शिक्षा के महत्व पर संवादात्मक सत्रों के माध्यम से भी प्रशिक्षण दिया गया. बताया गया कि जेडब्लयूपी एक गैर लाभकारी संस्था है, जो वर्ष 2004 से देश भर में महिलाओं और बच्चों के अधिकारों, सुरक्षा और समान अवसरों के लिए कार्य कर रही है. प्रशिक्षण में कोलेबिरा प्रखंड की विभिन्न पंचायतों की महिलाओं ने भाग लिया. इसमें में सूर्यामनी भगत, सरिता, सुबरदानी लुगून, मुल्यानी डांग आदि शामिल हैं.
जनता दरबार में कई मामले हुए निष्पादित
कुरडेग. प्रखंड कार्यालय परिसर में बीडीओ नैमन कुजूर के नेतृत्व में जनशिकायत निवारण शिविर सह जनता दरबार का आयोजन किया गया. मौके पर ग्रामीणों ने अपनी समस्याएं रखीं, जिसमें कई मामलों का निवारण किया गया. बीडीओ ने कहा कि प्रखंड परिसर में प्रत्येक सप्ताह मंगलवार को जनता दरबार का आयोजन जिले उपायुक्त के आदेश पर शुरू किया गया है, जिसमें ग्रामीण अपनी समस्याओं का समाधान करा सकते हैं. उन्होंने बताया की जनता दरबार में प्राप्त आवेदन के निराकरण के लिए तत्काल प्रक्रिया शुरू कर दी गयी है. कार्यक्रम में नाजिर सोनू कुमार, सहायक पंकज, पंचायत सचिव व ग्रामीण मौजूद थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
