नप अध्यक्ष व उपाध्यक्ष को सम्मानित किया

पेंशनर समाज जिला इकाई की मासिक बैठक पेंशनर भवन में अध्यक्ष इग्नेश तिर्की के अध्यक्षता में हुई

सिमडेगा.पेंशनर समाज जिला इकाई की मासिक बैठक पेंशनर भवन में अध्यक्ष इग्नेश तिर्की के अध्यक्षता में हुई. सर्व प्रथम नगर परिषद सिमडेगा के नव निर्वाचित अध्यक्ष ओलिवर एक्का एवं उपाध्यक्ष दीपक अग्रवाल उर्फ रिंकू को समाज की ओर से पुष्प गुच्छ तथा अंग वस्त्र दे कर सम्मानित किया गया. नगर परिषद अध्यक्ष ने कहा कि सभी वार्डों के नागरिकों को जाति धर्म से उपर उठकर समस्याओं के समाधान के लिए कृतसंकल्पित हैं. उपाध्यक्ष ने कहा कि जिस आशा और विश्वास से लोगों ने जिम्मेदारी दी है, उनके आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तत्पर रहेंगे.सम्मान समारोह के पश्चात समाज का विधिवत बैठक शुरू हुई. समाज के सचिव राम कैलाश राम ने कहा 8वें वेतन आयोग में पेंशनरों के हित को पूर्णतः अनदेखी कर 25 मार्च 2025 को केंद्र सरकार द्वारा वेलिडेशन एक्ट पारित कर पेंशनरों को सातवें वेतन आयोग के अनुरूप लाभ देने से वंचित किया जा रहा है. जिले के सभी पेंशनर काला बिल्ला लगाकर वेलिडेशन एक्ट का विरोध करेंगे तथा जिले के उपायुक्त के माध्यम से प्रधान मंत्री को ज्ञापन सौंपा जायेगा. सभी पेंशनर्स को 25 मार्च को दिन के ग्यारह बजे पेंशनर भवन में उपस्थित होने का आग्रह किया गया. बैठक में देवेंद्र प्रसाद तिवारी, नाथन सिंह, बृजविलास सिंह, सुरेश कुमार चौधरी, एतवा मांझी, अगस्तूस एक्का, रोसालिया कुल्लू, ग्लोरिया किंडो, कंचन रानी एक्का, संगम लकड़ा, सावधानी कुल्लू, जतरू नाग, जवाहर प्रसाद आदि ने अपने विचार व्यक्त किये.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >