तकलीफों से भरा होता है एकल नारियों का जीवन : अगुस्तिना

महिला संगोष्ठी व संवाद कार्यक्रम का आयोजन

सिमडेगा. एकल नारी शक्ति संगठन झारखंड व सिंगल वीमेंस एसोसिएशन फॉर राइज झारखंड के तत्वावधान में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर महिला संगोष्ठी व संवाद कार्यक्रम डाक बांग्ला में किया गया. कार्यक्रम की शुरुआत संगठन के गीत दुनिया वाले क्या जाने बहनों से रिश्ता पुराना है गाकर किया गया. अतिथि अगुस्तिना सोरेंग ने कहा कि एकल नारियों का जीवन तकलीफ से भरा होता है. लेकिन एकल शक्ति संगठन की साथियों ने अपने साथ सैकड़ों महिलाओं को जोड़ कर उनको एक परिवार दिया है. महिलाओं को कानूनी जागरूकता, जानकारी व शिक्षा ही मजबूत बना सकती है. इसलिए संगठन में जुड़े रह कर कानूनी जागरूकता, सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक और सजग बने रहना महिलाओं के लिए जरूरी है, ताकि शोषण से बच सकें. प्रभावती कुजूर ने महिलाओं के संघर्ष के महत्व के बारे जानकारी दी. संगठन की सदस्य आरती देवी, संगठन की संयोजक राहिल डुंगड़ुंग ने भी अपने विचार व्यक्त किये. मौके पर हजारीबाग से आयी प्रीति गुड़िया ने भी महिलाओं को प्रेरित किया. संगोष्ठी में सिमडेगा सदर अस्पताल में अल्ट्रासाउंड नहीं होने की समस्या पर चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री के नाम से उपायुक्त को ज्ञापन दिया गया. ताकि सिमडेगा के एकमात्र सदर अस्पताल में जल्द से जल्द अल्ट्रासाउंड की सुविधा बहाल हो सके. मौके पर अपोलीना डुंगडुंग, एलिस कोमोलीना, रोशांति कछुवा, सुनीता, बीबीयाना सहित अन्य महिलायें उपस्थित रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >