विस क्षेत्र के खराब पड़े चापानल व जलमीनार का उठाया मुद्दा

विस क्षेत्र के खराब पड़े चापानल व जलमीनार का उठाया मुद्दा

सिमडेगा. कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने झारखंड विधानसभा के बजट सत्र के दौरान कोलेबिरा विस क्षेत्र में खराब पड़े चापानल व जलमीनार की समस्या को प्रमुखता से उठाया. उन्होंने सदन के माध्यम से कहा कि क्षेत्र के कई गांवों में लंबे समय से चापानल और जलमीनार खराब पड़े हैं, जिससे ग्रामीणों को पेयजल की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ रहा है. विधायक ने कहा कि गर्मी का मौसम नजदीक आने के साथ ही पानी की आवश्यकता और बढ़ जाती है. लेकिन कई स्थानों पर चापानल और जलमीनार खराब होने के कारण लोगों को दूर-दराज के जलस्रोतों से पानी लाना पड़ता है. इससे खासकर महिलाओं व बच्चों को परेशानियों का सामना करना पड़ता है. उन्होंने सरकार से मांग करते हुए कहा कि कोलेबिरा विधानसभा क्षेत्र में विशेष सर्वे करा कर सभी खराब पड़े चापानलों और जलमीनारों की पहचान की जाये और उनकी शीघ्र मरम्मत करायी जाये. इससे ग्रामीण क्षेत्रों में पेयजल संकट को काफी हद तक दूर किया जा सकता है. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराना सरकार की प्राथमिक जिम्मेदारी है. इसलिए संबंधित विभाग को इस दिशा में त्वरित कार्रवाई करते हुए लोगों को राहत पहुंचानी चाहिए.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >