घायल ने प्रशासन से इलाज के लिए लगायी मदद की गुहार

प्रखंड के डुमरबेडा निवासी कुलदीप उर्फ चाबु हजाम पिछले सप्ताह अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसके एक पैर के जांघ की हड्डी टूट गयी है.

जलडेगा. प्रखंड के डुमरबेडा निवासी कुलदीप उर्फ चाबु हजाम पिछले सप्ताह अज्ञात वाहन के धक्के से गंभीर रूप से घायल हो गया था. उसके एक पैर के जांघ की हड्डी टूट गयी है.उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल सिमडेगा में भर्ती कराया गया था. जहां पर प्राथमिक इलाज के बाद बेहतर इलाज के लिए रांची रिम्स रेफर कर दिया गया था.किंतु आर्थिक स्थिति दयनीय होने के कारण परिवार सदर अस्पताल सिमडेगा से रांची रिम्स नहीं ले जाकर घर वापस ले आया है. उसकी पत्नी ने बताया कि गरीबी के कारण रांची नहीं ले जा सके. छोटे छोटे बच्चे हैं. मजदूरी कर किसी प्रकार से लालन-पालन हो पाता है. इधर घर लाने के बाद पीड़ित व्यक्ति की स्थिति और भी खराब होती जा रही है.परिवार वाले जड़ी बूटी का सहारा ले रहे हैं. घायल व परिवार वालों ने इलाज हेतु प्रशासन से मदद की गुहार लगायी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >