पीएम नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित

जनसंपर्क अभियान चला अर्जुन मुंडा को जिताने की अपील

सिमडेगा. खूंटी संसदीय क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी अर्जुन मुंडा को विजयी बनाने के लिए गांव से लेकर शहर तक जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है. शहरी क्षेत्र में भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय ठाकुर के नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान चलाया गया. जनसंपर्क अभियान के दौरान डेली मार्केट परिसर में दुकान-दुकान जाकर अर्जुन मुंडा को जिताने की अपील की गयी. भाजपाइयों ने लोगों से आह्वान किया कि देश के विकास के लिए फिर से एक बार केंद्र में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना जरूरी है. कहा कि नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश सुरक्षित है व चहुंओर विकास हो रहा है. नरेंद्र मोदी की सरकार ने हर वर्ग के लोगों का ख्याल रखा गया है. सभी वर्ग व हर समुदाय के लोगो को विकास में भागीदारी दी गयी है. मौके पर काफी संख्या में भाजपा के नेता व कार्यकर्ता उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >