विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना : प्रभात

विश्व स्वास्थ्य दिवस. सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम सह कार्यशाला आयोजित

विश्व स्वास्थ्य दिवस. सदर अस्पताल में जागरूकता कार्यक्रम सह कार्यशाला आयोजित सिमडेगा. विश्व स्वास्थ्य दिवस पर मंगलवार को सदर अस्पताल के सभागार में जागरूकता कार्यक्रम सह कार्यशाला का आयोजन किया गया. कार्यक्रम जिला विधिक सेवा प्राधिकार एवं स्वास्थ्य विभाग के संयुक्त तत्वावधान में संपन्न हुआ. कार्यक्रम का उद्देश्य विशेषकर आमजनों व ग्रामीण क्षेत्रों से जुड़े सहिया, एएनएम, स्वास्थ्यकर्मी को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करने के साथ उनके कानूनी अधिकारों व निशुल्क विधिक सहायता की जानकारी प्रदान करना था. डालसा के चीफ एलएडीसीएस प्रभात कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि विधिक सेवा प्राधिकार का उद्देश्य समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय पहुंचाना है. कहा कि आर्थिक रूप से कमजोर व जरूरतमंद लोगों को निशुल्क कानूनी सहायता उपलब्ध करायी जाती है, जिससे वह बिना किसी आर्थिक बाधा के अपने अधिकारों की रक्षा कर सके. सिविल सर्जन डॉ सुंदर मोहन सामद ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए संतुलित आहार, नियमित जांच, साफ-सफाई एवं समय पर उपचार आवश्यक है. उन्होंने लोगों से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक रहने और सरकारी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ उठाने की अपील की. इस अवसर पर डीएस डॉ आनंद खाखा ने स्वच्छता एवं व्यक्तिगत साफ-सफाई के महत्व पर जानकारी देते हुए कहा कि स्वच्छ वातावरण से कई संक्रामक रोगों से बचाव संभव है. इधर, जिला विधिक सेवा प्राधिकार की सचिव मरियम हेमरोम ने कहा कि स्वास्थ्य व न्याय दोनों आमजनों का बुनियादी अधिकार हैं. उन्होंने बताया कि जिला विधिक सेवा प्राधिकार सिमडेगा द्वारा जिले के सभी प्रखंडों में विश्व स्वास्थ्य दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गये, जहां पारा लीगल वोलेंटियर्स के माध्यम से गांव-गांव जाकर लोगों को स्वास्थ्य, स्वच्छता एवं उनके कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूक किया गया. कहा कि प्राधिकार का प्रयास है कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न केवल स्वास्थ्य संबंधी जानकारी पहुंचे, बल्कि उन्हें उनके अधिकारों की भी जानकारी मिले, ताकि वह किसी प्रकार के शोषण या अन्याय के खिलाफ आवाज उठा सके. उन्होंने सभी उपस्थित लोगों से अपील की कि वह अपने-अपने क्षेत्रों में जागरूकता फैलाने में सक्रिय भूमिका निभायें.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >