महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में मांगा वोट

महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में मांगा वोट

सिमडेगा. घाटशिला विस क्षेत्र के साइड कॉलोनी, धुनिया बस्ती, पंचायत पश्चिम बादिया में झारखंड प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप, विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी , जगरनाथपुर विधायक सोना राम सिंकू, अल्पसंख्यक आयोग के उपाध्याय ज्योति सिंह मथारू, गौ सेवा आयोग के अध्यक्ष, बादल पत्रलेख, जमशेदपुर जिलाध्यक्ष परविंदर सिंह ने महागठबंधन प्रत्याशी सोमेश सोरेन के समर्थन में ग्रामीणों से वोट करने अपील की. प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश ने कहा कि घाटशिला उपचुनाव में महागठबंधन प्रत्याशी व दिवंगत मंत्री रामदास सोरेन के पुत्र सोमेश चंद्र सोरेन की जीत सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट होकर काम कर रहे हैं. विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने कहा कि यह उपचुनाव सिर्फ एक सीट का चुनाव नहीं, बल्कि झारखंड की पहचान, जन अधिकार और आदिवासी हितों की रक्षा, स्व रामदास सोरेन को श्रद्धांजलि व उनके प्रति अपनी कृतज्ञता अर्पित करने का चुनाव है. विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी की नीतियां सदैव गरीब, किसान, मजदूर और आदिवासी समाज की उन्नति को प्राथमिकता देती रही है. चुनाव में मजबूत और सकारात्मक संदेश देने का समय है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >