सिमडेगा. सिमडेगा कॉलेज में इग्नू ने छात्रों लिए प्रमोशनल बैठक की. बैठक में इग्नू के समन्वयक प्रो विद्याशंकर कुमार ने छात्रों को बताया कि इग्नू की स्थापना 1985 में भारत सरकार द्वारा की गयी थी. यह एक केंद्रीय विश्वविद्यालय है, जो दुरुस्त माध्यम से स्नातक, स्नातकोत्तर तथा विभिन्न प्रकार के डिप्लोमा व सर्टिफिकेट पाठ्यक्रमों का संचालन करता है. इसके द्वारा लगभग 300 से भी अधिक कोर्सों का संचालन होता है. आज यह दुरुस्त शिक्षा क्षेत्र में विश्व का सबसे बड़ा विश्वविद्यालय बन गया है. इसकी शाखाएं विश्व की 20 से भी अधिक देशों में फैली हुई हैं. इन सब कारणों से यह कामकाजी, गृहस्थ तथा दुरुस्त माध्यम से शिक्षा प्राप्त करने वाले लोगों की पहली पसंद बनी है. सिमडेगा कॉलेज के प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद ने कहा कि आज का युग शिक्षा का युग है. शिक्षा से ही सफलता मिलती है. आज सिमडेगा महाविद्यालय के इग्नू अध्ययन केंद्र से पढ़ कर कई लोग कई महत्वपूर्ण पदों पर कार्यरत हैं. शिक्षा क्षेत्र में इग्नू का योगदान अद्वितीय है. इसके द्वारा उपलब्ध करायी गयी अध्ययन सामग्रियां उत्तम कोटि की होती हैं. इससे छात्रों को गहन जानकारी प्राप्त होती है. बैठक में इग्नू की काउंसेलर और हिंदी विभाग की सहायक प्राध्यापिका प्रो उर्मिला देवी व भारी संख्या में छात्र उपस्थित थे.
डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है
यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।