परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया

हाई स्कूल हुरदा में मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया

फोटो फाइल: 3 एसआइएम:3-शिक्षक शिक्षिकाओं के साथ विद्यार्थी बानो. हाई स्कूल हुरदा में मैट्रिक की परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया. विद्यालय के कुल 94 विद्यार्थियों ने परीक्षा दी थी.जिसें 34 विद्यार्थियों ने प्रथम श्रेणी, 44 विद्यार्थियों ने द्वितीय श्रेणी तथा तीन विद्यार्थियों ने तृतीय श्रेणी से सफलता हासिल की. जबकि 13 परीक्षार्थी असफल रहे. दूरस्थ क्षेत्र होने के बावजूद छात्रों के इस प्रदर्शन को काफी प्रेरणादायक माना जा रहा है.विद्यालय के प्रधानाध्यापक रेमोलियुस केरकेटा ने सफल विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन का सबसे बड़ा उपहार है, जो भविष्य को उज्ज्वल बनाता है. उन्होंने सभी छात्रों को आगे भी मेहनत और लगन के साथ पढ़ाई जारी रखने की प्रेरणा दी. इस अवसर पर शिक्षक सुदामा सिंह, कल्याण सुरीन, अमेरिका साहू, शिखा जोजो, सुभाष पाल, अमूल्य ज्योति मिंज, वर्षा परिहार, सरिता बागे, लिली मड़की, पूनम सुरीन, हीरा साहू सहित विद्यालय प्रबंधन समिति के सदस्य उपस्थित थे. सड़क पर गंदा पानी बहने से लोग परेशान बानो. प्रखंड के हुरदा से मरानी जाने वाली सड़क की स्थिति दिनों-दिन खराब होती जा रही है. यहां घरों से निकलने वाला गंदा पानी सीधे सड़क पर बह रहा है. जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है. स्थानीय लोगों का कहना है कि इलाके में समुचित नाली का व्यवस्था नहीं होने के कारण गंदा पानी का निकासी नहीं हो पा रही है. परिणामस्वरुप सड़क पर गंदा पानी जमा हो जा रहा है. गंदा पानी जमा होने से सड़क पर कीचड़ हो रही है.जिससे लोगों को आवागमन में परेशानी हो रही है. स्थानीय लोगों ने प्रशासन से जल्द से जल्द नाली निर्माण की मांग की है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >