अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहें विद्यार्थी : एलेक्स जॉनसन

विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन

सिमडेगा. संत जेवियर्स कॉलेज सिमडेगा के राजनीति विज्ञान विभाग द्वारा आइक्यूएसी के तत्वावधान में विश्व सामाजिक न्याय दिवस पर अतिथि व्याख्यान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम का विषय था सामाजिक विकास व सामाजिक न्याय के लिए नवीनीकृत प्रतिबद्धता. मुख्य अतिथि अधिवक्ता एलेक्स जॉनसन केरकेट्टा ने सामाजिक न्याय की अवधारणा पर विस्तृत व सारगर्भित व्याख्यान प्रस्तुत किया. उन्होंने भारतीय संविधान में निहित न्याय, समानता व स्वतंत्रता के सिद्धांतों की व्याख्या करते हुए विभिन्न भारतीय अधिनियमों व मौलिक अधिकार और राज्य के नीति निर्देशक तत्वों के माध्यम से सामाजिक न्याय की स्थापना पर प्रकाश डाला. अनुसूचित जाति व जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम, महिला संरक्षण कानून, श्रम कानून तथा शिक्षा के अधिकार अधिनियम जैसे कई महत्वपूर्ण प्रावधानों का उल्लेख करते हुए बताया कि यह कानून समाज के कमजोर व वंचित वर्गों को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने विद्यार्थियों को अपने संवैधानिक व अधिकारों के प्रति जागरूक रहने तथा सामाजिक उत्तरदायित्व निभाने के लिए प्रेरित किया. व्याख्यान के दौरान विद्यार्थियों ने भी प्रश्न पूछ कर अपनी जिज्ञासाओं का समाधान प्राप्त किया. आइक्यूएसी समन्वयक डॉ जयंत कुमार कश्यप ने सामाजिक न्याय को राष्ट्र निर्माण की आधारशिला बताया. राजनीति विज्ञान के सहायक प्राध्यापक रोशन किशोर गिद्ध ने सामाजिक न्याय के महत्व पर प्रकाश डाला. छात्रा प्रतिभा मिंज ने संचालन किया. कार्यक्रम में सहायक प्राध्यापक अजय कुमार, डॉ निशा रानी धनवार उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >