बानो में चला विशेष वाहन जांच अभियान, पांच वाहनों का काटा गया चालान

सिमडेगा के बानो में पुलिस ने विशेष वाहन जांच अभियान चलाया. नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों का चालान काटा गया और चालकों को सुरक्षा नियमों का पालन करने की सलाह दी गई.

धर्मवीर सिंह की रिपोर्ट

बानो (सिमेडगा): पुलिस अधीक्षक सिमडेगा के निर्देश पर शनिवार शाम बानो थाना गेट के समीप विशेष वाहन जांच अभियान चलाया गया. अभियान का नेतृत्व थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह ने किया, जबकि एएसआई मुरारी धर प्रधान ने वाहनों की जांच की. जांच के दौरान दोपहिया और चारपहिया वाहनों के कागजात, डिक्की समेत अन्य जरूरी दस्तावेजों की जांच की गयी. इस दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले पांच वाहनों का चालान काटा गया.

हेलमेट और सीट बेल्ट लगाने की अपील

थाना प्रभारी श्याम नंदन सिंह और एएसआई मुरारी धर प्रधान ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने की अपील की. दोपहिया चालकों को वाहन चलाते समय अनिवार्य रूप से हेलमेट पहनने और चारपहिया वाहन चालकों को सीट बेल्ट लगाने की सलाह दी गयी. साथ ही वाहन के सभी वैध दस्तावेज अपने साथ रखने का निर्देश दिया गया.

ये भी पढ़ें- नेपाल त्रासदी पर राज्यपाल संतोष गंगवार ने जताया दुख, कहा- संकट की घड़ी में भारत नेपाल के साथ

सड़क सुरक्षा को लेकर अभियान जारी रहेगा

थाना प्रभारी ने कहा कि सड़क सुरक्षा के लिए वाहन चालकों का यातायात नियमों का पालन करना बेहद जरूरी है. हेलमेट और सीट बेल्ट दुर्घटना की स्थिति में जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं. उन्होंने वाहन चालकों से सभी जरूरी और वैध दस्तावेज साथ रखने तथा यातायात नियमों का पालन करते हुए वाहन चलाने की अपील की. पुलिस ने स्पष्ट किया कि सड़क सुरक्षा और यातायात नियमों के अनुपालन को लेकर वाहन जांच अभियान आगे भी जारी रहेगा.


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >