बानो में ग्रामीणों को घर के पास मिली सरकारी सुविधा, नि:शुल्क बांटे जाति-आवासीय प्रमाण पत्र के फार्म

बानो प्रखंड के सोय पंचायत में मुखिया सोमवारी कैथवार ने जरूरतमंद ग्रामीणों को जाति और आवासीय प्रमाण पत्र के फॉर्म नि:शुल्क वितरित किए.

बानो : सिमडेगा जिले के बानो प्रखंड अंतर्गत सोय पंचायत के राप्रावि तिनसोगड़ा परिसर में बुधवार को वैसे ग्रामीणों के बीच सोय मुखिया सोमवारी कैथवार के द्वारा जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र के फार्म का वितरण किया गया,जो पंचायत सचिवालय अथवा प्रखंड कार्यालय तक पहुंचने में असमर्थ हैं. इस पहल का उद्देश्य ग्रामीणों को सरकारी सेवाओं का लाभ उनके नजदीक उपलब्ध कराना है. मौके पर पंचायत समिति सदस्य नामलेन जड़िया भी उपस्थित थे. फार्म वितरण के दौरान कुछ जरूरतमंद ग्रामीणों को फार्म नि:शुल्क उपलब्ध कराया गया.नि:शुल्क फार्म का वितरण सोय पंचायत की मुखिया सोमवारी कैथवार के द्वारा किया गया.

दूरदराज के ग्रामीणों को गांव में ही मिलेगी सरकारी सुविधा

मौके पर मुखिया सोमवारी कैथवार ने कहा कि पंचायत क्षेत्र के कई ऐसे ग्रामीण हैं, जो दूरी, आर्थिक परेशानी या अन्य कारणों से पंचायत सचिवालय और प्रखंड कार्यालय तक नहीं पहुंच पाते हैं. ऐसे लोगों को उनके गांव के आसपास ही आवश्यक सरकारी सुविधाएं उपलब्ध कराने का प्रयास किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जरूरतमंद लोगों को जाति एवं आवासीय प्रमाण पत्र बनवाने में किसी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए हरसंभव सहयोग किया जाएगा.

ग्रामीणों ने मुखिया का जताया आभार

इस पहल से ग्रामीणों में खुशी देखी गई और लोगों ने पंचायत स्तर पर इस तरह की सुविधा उपलब्ध कराने के लिए मुखिया के प्रति आभार जताया.

ये भी पढ़ें: सिमडेगा की इस बस्ती में कई महीनों बाद लौटी बिजली, नया ट्रांसफार्मर लगने से ग्रामीणों में खुशी


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By विकाश नाथ

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >