पार्टी कार्यकर्ता जनता के सुख दुख में शामिल हो समस्याओं का समाधान करे: विधायक

कांग्रेस पार्टी गुमला जिला कमेटी की बैठक जिला मुख्यालय में हुई.

फोटो: 12 एसआईएम: ए- विधायक को पुष्प गुच्छा देते कार्यकर्ता

प्रतिनिधि

सिमडेगा. कांग्रेस पार्टी गुमला जिला कमेटी की बैठक जिला मुख्यालय में हुई. जिलाध्यक्ष चैतू उरांव की अध्यक्षता में बैठक हुई. मुख्य रूप से सिमडेगा विधायक सह गुमला जिला प्रभारी भूषण बाड़ा उपस्थित थे. श्री बाड़ा ने संगठन को मजबूत बनाने के लिये दिशा निर्देश दिया. विधायक भूषण बाड़ा ने कहा कि कांग्रेस पार्टी के संगठन को मजबूत करने के लिए मुझे दो जिला का प्रभारी बनाया गया है. कहा कि संगठन को मजबूत करने के लिए कार्यकर्ता एकजुट हों तथा डोर टू डोर लोगों को कांग्रेस पार्टी के बारे में जानकारी दें. उन्होंने कहा कि कार्यकर्ता आम जनता के साथ साथ किसानों के मुद्दो पर फोकस करे. क्षेत्र के किसान कई समस्यायों से जूझ रहे हैं. उन्होंने कहा कि पार्टी के निचले स्तर के कार्यकर्ता का उत्साह और मनोबल टूटने नहीं दिया जायेगा. संगठन का एक एक कार्यकर्ता बहुत कीमती है. विधायक ने कहा कि कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने के लिए कार्यकर्ता आम जनता को सम्मान दें. उनके हर सुख दुख में शामिल हो. जिलाध्यक्ष चैतू उरांव ने संगठन के बारे में विस्तार से जानकारी दी. बैठक में रमेश कुमार चीनी, प्रदेश सचिव अकिल रहमान, महिला कांग्रेस अध्यक्ष सुनीता तिर्की, जिला सचिव रिजवान अंसारी, तरुण गोप, विधायक प्रतिनिधि मनीष कुमार साहू, सिमडेगा नगर विधायक प्रतिनिधि शकील अहमद, विधायक प्रतिनिधि प्रदीप सोरेंग, विधायक प्रतिनिधि पुरूषोतम कुजूर, मो मिन्हाज जिला अध्यक्ष सहकारिता विभाग, मुख्तार आलम सहित कांग्रेस पार्टी की सभी मोर्चों, सभी विंग के सम्मानित पदाधिकारी, जिला के पदधारी, सभी प्रखंड अध्यक्ष, मंडल अध्यक्ष, सचिव, महासचिव आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Vikash nath

26 साल से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत हूं. रिपोर्टिंग के साथ डेस्क का काम करने भी अनुभव प्राप्त है. खेल डेस्क में भी काम करने का अनुभव है. रुरल के संस्करणों को देखता हूं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >