पहली बार राष्ट्रीय खेल मीट में उतरीं सिमडेगा की बेटियां, जीता रजत पदक

पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम ने 55वें केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर इतिहास रचा है.

सिमडगाः पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा की अंडर-14 बालिका हॉकी टीम ने 55वें केवीएस नेशनल स्पोर्ट्स मीट में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है. नई दिल्ली के यमुना स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सिमडेगा की टीम ने पहली बार हिस्सा लिया और अपने पहले ही प्रयास में उपविजेता बनकर इतिहास रच दिया.

लीग चरण में दिखाया दमदार खेल

रांची संभाग का प्रतिनिधित्व कर रही सिमडेगा की खिलाड़ियों ने प्रतियोगिता के लीग चरण से ही शानदार प्रदर्शन किया. टीम ने चेन्नई संभाग को 3-0, आगरा को 5-0 और गुरुग्राम को 4-0 से हराकर सेमीफाइनल में अपनी जगह पक्की की. लगातार जीत के साथ खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर अपनी मजबूत दावेदारी पेश की.

ये भी पढ़ें- कांपते हाथों से राम दरबार के लिए अर्पित किए 11 हजार, बुजुर्ग दंपति की आस्था ने छुआ दिल

गत विजेता जयपुर को हराकर फाइनल में पहुंची

सेमीफाइनल मुकाबले में सिमडेगा की बेटियों का सामना गत विजेता जयपुर संभाग से हुआ. खिलाड़ियों ने बेहतरीन तालमेल, अनुशासन और खेल कौशल का प्रदर्शन करते हुए जयपुर को 2-0 से पराजित किया. इस जीत के साथ टीम ने फाइनल में प्रवेश किया.

फाइनल में भोपाल से कड़ा मुकाबला

फाइनल मुकाबला भोपाल रीजन के खिलाफ हुआ. दोनों टीमों के बीच कड़ा संघर्ष देखने को मिला. सिमडेगा की खिलाड़ियों ने जीत के लिए पूरा जोर लगाया, लेकिन उन्हें 1-2 से हार का सामना करना पड़ा. इसके साथ ही टीम ने रजत पदक अपने नाम किया.

ये भी पढ़ें- बोरिंग कराने से पहले अब लेनी होगी निगम से अनुमति, बिना परमिशन लगेगा 1 लाख तक जुर्माना

पहली बार में ही बड़ी उपलब्धि

राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में पहली बार भाग लेकर उपविजेता बनना पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सिमडेगा के लिए बड़ी उपलब्धि है. इस प्रदर्शन से विद्यालय के साथ सिमडेगा जिला और रांची संभाग का नाम भी राष्ट्रीय स्तर पर रोशन हुआ है. टीम की इस ऐतिहासिक उपलब्धि पर विद्यालय की प्राचार्या, शिक्षकों और पूरे विद्यालय परिवार ने सभी खिलाड़ियों को बधाई दी.

उन्होंने खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए कहा कि मेहनत, अनुशासन और खेल के प्रति समर्पण के बल पर खिलाड़ी भविष्य में इससे भी बड़ी उपलब्धियां हासिल कर सकती हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >