सिमडेगा पुलिस की नई पहल: बिना जिला मुख्यालय पहुंचे एसपी के सामने रख सकेंगे अपनी समस्या

सिमडेगा पुलिस ने ई-जनसमाधान सेवा शुरू की है, जिससे अब आम नागरिक अपने नजदीकी थाना से सीधे एसपी के समक्ष अपनी शिकायतें रख सकेंगे. पूरी जानकारी यहाँ पढ़ें.

सिमडेगाः अब जिले के दूर-दराज इलाकों में रहने वाले लोगों को अपनी शिकायत लेकर पुलिस अधीक्षक कार्यालय तक आने की जरूरत नहीं होगी. बुजुर्ग, दिव्यांग, किसान और अन्य आम नागरिक अपने नजदीकी थाना या ओपी से ही पुलिस अधीक्षक के सामने अपनी समस्या रख सकेंगे. सिमडेगा पुलिस ने जनसंवाद कार्यक्रम को और सुविधाजनक बनाने के लिए ई-जनसमाधान की शुरुआत की है. इसके तहत सीसीटीएनएस प्रणाली के माध्यम से निर्धारित समय पर लोगों की समस्याएं सीधे एसपी के समक्ष रखी जाएंगी.

जनसंवाद में मिली शिकायतों का हुआ समाधान

आम नागरिकों की समस्याओं और शिकायतों के त्वरित निवारण के लिए पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे के कार्यालय में नियमित जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किया जाता है. इसमें लोगों की समस्याएं सुनने के बाद संबंधित थाना या ओपी को आवश्यक कार्रवाई का निर्देश दिया जाता है. जन-शिकायत कोषांग की ओर से प्राप्त शिकायतों के निष्पादन की नियमित मॉनिटरिंग भी की जाती है. अगस्त माह में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रमों में आम नागरिकों से चार आवेदन प्राप्त हुए थे, जिनका निष्पादन कर दिया गया.

ये भी पढ़ें- शवदाह से पहले श्मशान की जमीन पर विवाद, पुलिस पहुंची तो सुलझा मामला

ऐसे ले सकेंगे ई-जनसमाधान का लाभ

ई-जनसमाधान का लाभ लेने के लिए इच्छुक नागरिकों को कार्यक्रम से एक दिन पहले प्रभारी जन-शिकायत कोषांग के मोबाइल नंबर 9263693966, टोल फ्री नंबर 18003455023 या दूरभाष 06525-273122 पर संपर्क कर पंजीकरण कराना होगा. इसके अलावा अपना आवेदन शाम पांच बजे तक पुलिस अधीक्षक के व्हाट्सएप नंबर 9431116444 या जन-शिकायत कोषांग के मोबाइल नंबर 9263693966 पर भेजा जा सकता है.

सभी थाना-ओपी में जागरूकता अभियान का निर्देश

पुलिस अधीक्षक श्रीकांत एस खोटरे ने जिले के सभी थाना और ओपी प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में व्यापक जागरूकता अभियान चलाने का निर्देश दिया है. इसका उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों तक ई-जनसमाधान की जानकारी पहुंचाना है, ताकि दूरस्थ क्षेत्रों में रहने वाले नागरिकों को बिना परेशानी के सरल, पारदर्शी और समयबद्ध पुलिस सेवा मिल सके.

ये भी पढ़ें- कुएं में मिला 55 वर्षीय किसान का शव, पीठ पर बंधा था पत्थर

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >