साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति को सिमडेगा पुलिस ने वापस कराए 1.16 लाख रुपए

सिमडेगा पुलिस ने साइबर ठगी के शिकार व्यक्ति के 1.16 लाख रुपये सफलतापूर्वक रिकवर कर वापस लौटाए। पुलिस ने लोगों से सतर्क रहने की अपील की है।

सिमडेगा: साइबर अपराध के खिलाफ सिमडेगा पुलिस की त्वरित और तकनीकी कार्रवाई से साइबर ठगी के एक पीड़ित को राहत मिली है. पुलिस ने ठगी की गई 1,16,000 रुपए की पूरी राशि सफलतापूर्वक फ्रीज और रिकवर कराकर पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दी.

ऑनलाइन शिकायत के बाद शुरू हुआ अनुसंधान

जानकारी के अनुसार, सिमडेगा थाना क्षेत्र के तिलगा नावाटोली निवासी देवीदयाल नगवार, पिता स्व. चौतन नगवार, साइबर ठगी के शिकार हुए थे. मामले को लेकर ऑनलाइन पोर्टल पर शिकायत दर्ज करायी गई, जिसके बाद आईटी एक्ट के तहत अनुसंधान शुरू किया गया.

ये भी पढ़ें- रांची यूनिवर्सिटी: दीक्षांत समारोह के लिए 14 अगस्त तक आवेदन, एमए इन एजुकेशन में भी नामांकन शुरू

तकनीकी माध्यम से फ्रीज करायी गयी ठगी की राशि

पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर सिमडेगा पुलिस की साइबर टीम ने त्वरित कार्रवाई की. टीम ने तकनीकी माध्यम से ठगी की राशि को फ्रीज कराया और आवश्यक प्रक्रिया पूरी करने के बाद 1,16,000 रुपये की पूरी राशि पीड़ित को वापस दिलाई.

एसपी ने पीड़ित को सौंपी राशि

पुलिस अधीक्षक द्वारा कार्यालय स्थित सभागार में पीड़ित देवीदयाल नगवार को राशि की सुपुर्दगी और पुष्टि से संबंधित प्रक्रिया पूरी की गई. राशि वापस मिलने पर पीड़ित ने सिमडेगा पुलिस की त्वरित और प्रभावी कार्रवाई के प्रति आभार व्यक्त किया.

साइबर ठगी होने पर तुरंत दें सूचना

सिमडेगा पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि साइबर ठगी का शिकार होने पर बिना देरी किए इसकी सूचना संबंधित साइबर हेल्पलाइन या पुलिस को दें. समय पर शिकायत मिलने से ठगी की राशि को फ्रीज कराकर वापस दिलाने की कार्रवाई की जा सकती है.

ये भी पढ़ें- हरियाली से खुशहाली: सिमडेगा की पोषण वाटिकाओं से संवर रहा बच्चों का बचपन


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >