मेजर ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप में इन खिलाड़ियों का जलवा, जानें किसे मिला कौन सा अवॉर्ड

सिमडेगा में मेजर ध्यानचंद हॉकी टूर्नामेंट का समापन, विजेता टीमों और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को ट्रॉफी और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

सिमडेगाः मेजर ध्यानचंद हॉकी चैंपियनशिप के समापन समारोह में विजेता, उपविजेता और तीसरे स्थान पर रहने वाली टीमों को सम्मानित किया गया. एसडीएम सिमडेगा सुमन तिर्की और अंतर्राष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी सुशीला लकड़ा ने टीमों को ट्रॉफी प्रदान की. वहीं, विभिन्न व्यक्तिगत श्रेणियों में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया.

ये भी पढ़ें- सिमडेगा जिला हॉकी चैंपियनशिप में COE का दबदबा, पुरुष और महिला दोनों वर्ग में चैंपियन

प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

  • महिला वर्ग: अनुप्रिया एक्का, STC सिमडेगा
  • पुरुष वर्ग: फ्लैबियस तिर्की, लिटिल टाइगर

इमर्जिंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट

  • महिला: रितिका डुंगडुंग
  • पुरुष: धनेश्वर मांझी

बेस्ट गोलकीपर

  • महिला: रश्मि समद
  • पुरुष: अरुण सोय

बेस्ट डिफेंडर

  • महिला: सीता कुमारी
  • पुरुष: विनय कुजूर

बेस्ट मिडफील्डर

  • महिला: सबीना टोपनो
  • पुरुष: सुमित बरवा

बेस्ट फॉरवर्ड

  • महिला: राजमनी कुमारी
  • पुरुष: सुमन सोरेंग

इमर्जिंग टीम ऑफ द चैंपियनशिप

  • महिला: लोंबोई
  • पुरुष: केवीएस 'A'

ये भी पढ़ें- झारखंड चेंबर चुनाव: घोड़े पर पोस्टर लेकर पहुंचे समर्थक, 9 महिला प्रत्याशियों में 6 ने मारी बाजी

प्रतियोगिता के दोनों वर्गों में प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान हासिल करने वाली टीमों को ट्रॉफी प्रदान की गई. आयोजन को सफल बनाने में योगदान देने वाले तकनीकी सदस्यों, मेडिकल टीम, पुलिस टीम और मीडिया टीम के सदस्यों को भी मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया. आयोजन समिति की ओर से अतिथियों को अंगवस्त्र और पौधे भेंट कर सम्मानित किया गया.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >