चाईबासा में संगठन सृजन अभियान प्रशिक्षण शिविर में भाग ले रहे सिमडेगा विधायक

चाइबासा में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत 22 से 31 मार्च तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है.

सिमडेगा. चाइबासा में कांग्रेस संगठन सृजन अभियान के तहत 22 से 31 मार्च तक प्रशिक्षण शिविर आयोजित किया जा रहा है. इसमें झारखंड और ओडिशा के जिला अध्यक्ष शामिल हैं. सिमडेगा विधायक सह कांग्रेस जिला अध्यक्ष भूषण बाड़ा ने भी भाग लिया और संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय रखने तथा जनता से निरंतर संवाद बनाये रखने पर जोर दिया. शिविर का उद्देश्य पार्टी की पकड़ को बढ़ाना और कार्यकर्ताओं को संगठित करना है. अंतिम दिन 31 मार्च को कांग्रेस के वरिष्ठ नेता राहुल गांधी के शामिल होने की संभावना जताई गई है, जिससे कार्यकर्ताओं में उत्साह और ऊर्जा का संचार हुआ है. यह प्रशिक्षण शिविर कांग्रेस के लिए संगठनात्मक मजबूती और भविष्य की रणनीति तय करने का महत्वपूर्ण प्रयास माना जा रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >