अजमानतीय वारंट के मामले में फरार अभियुक्त राजकिशोर सिंह गिरफ्तार

सिमडेगा के बानो थाना पुलिस ने एनआई एक्ट मामले में लंबे समय से फरार चल रहे अभियुक्त राजकिशोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए पूरी खबर.

सिमडेगाः न्यायालय से जारी अजमानतीय वारंट के आलोक में बानो थाना पुलिस ने फरार चल रहे आरोपी राजकिशोर सिंह को गिरफ्तार किया है. पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर जिले में फरार अपराधियों और वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए चलाये जा रहे अभियान के तहत पुलिस को यह सफलता मिली.

एनआई एक्ट की धारा 138 में जारी था वारंट

पुलिस के अनुसार, न्यायिक दंडाधिकारी, गुमला के न्यायालय से सीओएम-538/2025, एनआइ एक्ट की धारा 138 के मामले में राजकिशोर सिंह के खिलाफ अजमानतीय वारंट जारी किया गया था. बानो थाना क्षेत्र के मयंगसोर निवासी राजकिशोर सिंह, पिता अघनु सिंह, वारंट जारी होने के बाद से फरार चल रहा था.

ये भी पढ़ें- ISIS आतंकी फैजान अंसारी मामले में 8 सितंबर को होगी अगली सुनवाई

तकनीकी जांच के आधार पर हुई गिरफ्तारी

पुलिस टीम ने तकनीकी अनुसंधान और मानवीय सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए 3 सितंबर 2026 को राजकिशोर सिंह को गिरफ्तार कर लिया. गिरफ्तारी के बाद पुलिस ने आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी की.

आज गुमला न्यायालय में किया जाएगा पेश

पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार आरोपी को 4 सितंबर 2026 को गुमला न्यायालय के समक्ष पेश करने के लिए भेजा गया है. सिमडेगा पुलिस ने कहा कि जिले में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के साथ फरार अपराधियों और वारंटियों के खिलाफ अभियान आगे भी जारी रहेगा.

ये भी पढ़ें- खनन बिल को लेकर कांग्रेस का केंद्र पर हमला, आलोक दुबे बोले- जरूरत पड़ी तो करेंगे आर्थिक नाकेबंदी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ravikant

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >