कुरडेग. गाड़ियाजोर स्थित श्रीराम जानकी मंदिर में आयोजित तीन दिवसीय वार्षिक धार्मिक उत्सव का समापन सोमवार को भंडारा के साथ हुआ. सोमवार सुबह आठ बजे 24 घंटे का अष्ट प्रहरी अखंड हरिकीर्तन का समापन किया गया. इसके बाद नौ बजे मंदिर से नगर भ्रमण निकाला गया. नगर भ्रमण में सैकड़ों की संख्या में महिला-पुरुष ढोल-नगाड़ों के साथ नाचते-गाते हुए रंग-अबीर की होली खेलते हुए राधे-राधे, हरे राम हरे राम राम राम हरे हरे, कृष्ण कृष्ण हरे हरे के जयकारे लगाते हुए गांव का भ्रमण किया. नगर भ्रमण के बाद श्रद्धालु वापस मंदिर परिसर पहुंचे, जहां हवन-पूजन और पूर्णाहुति के साथ अनुष्ठान का समापन किया गया. इसके बाद मंदिर परिसर में भंडारा का आयोजन किया गया, जिसमें सैकड़ों श्रद्धालुओं ने खिचड़ी महाप्रसाद ग्रहण किया. कार्यक्रम को सफल बनाने में नंदकिशोर साव, पवन मिश्रा, रोहित मिश्रा, नीलांबर राय, भुनेश्वर साव, कपिलेश साव, मोहन यादव, दुर्गेश पासी, भरत यादव, दुर्योधन यादव, जगरनाथ यादव, राजू यादव सहित मंदिर समिति के पदाधिकारी व सदस्यों की अहम भूमिका रही.
श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न
श्रीराम जानकी मंदिर का वार्षिकोत्सव संपन्न
