ड्रॉप आउट बच्चों को खोज कर विद्यालय से जोड़ें : डीसी

शिक्षा विभाग से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी

सिमडेगा. उपायुक्त अजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शिक्षा विभाग की समीक्षा बैठक हुई. बैठक में समग्र शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, खेलो झारखंड एक्सपेंडिचर, इको क्लब एक्सपेंडिचर, विद्यालय में बच्चों की इनरोलमेंट, पोषाक वितरण, डिजिटल शिक्षा, कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय , छात्रवृत्ति व मध्याह्न भोजन से संबंधित कार्यों की समीक्षा की गयी. जिला शिक्षा पदाधिकारी ने उपायुक्त समेत बैठक में उपस्थित अन्य अधिकारियों को वर्तमान में जिला अंतर्गत सरकारी विद्यालयों में प्रधानमंत्री पोषण शक्ति निर्माण योजना के तहत संचालित मध्याह्न भोजन व यूनिफॉर्म डिस्ट्रीब्यूशन के संबंध में जानकारी दी. उपायुक्त ने जिले के सभी सरकारी विद्यालयों में मध्याह्न भोजन के लिए सरकार द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का शत-प्रतिशत अनुपालन सुनिश्चित कराने निर्देश बीआरपी, सीआरपी समेत शिक्षा विभाग के अन्य अधिकारियों व कर्मियों को दिया. वित्तीय वर्ष 2024 -25 में ड्रेस वितरण की स्थिति की समीक्षा की गयी. इस दौरान पूरे जिले में 71 प्रतिशत बच्चों के बीच ड्रेस का वितरण करने की बात कही गयी. उपायुक्त ने शत-प्रतिशत बच्चों के बीच यथाशीघ्र ड्रेस का वितरण सुनिश्चित करने को कहा. यू-डाइस 2024-25 पोर्टल में 1,21,804 बच्चों का एनरोलमेंट है. उपायुक्त ने सभी सरकारी व गैर सरकारी विद्यालयों में पढ़ने वाले बच्चों का एनरोलमेंट पोर्टल पर एंट्री कराने की बात कही. उन्होंने कहा कि जितने भी बच्चे ड्रॉप आउट हुए हैं, उन्हें खोज कर विद्यालय से जोड़ें. केजीबीवी एवं जेबीएवाइ में सत्र 2024-25 का नामांकन का लक्ष्य कुल 4725 बच्चों का है, जिसके आलोक में कुल 3598 बच्चों का ही विद्यालय में नामांकन हुआ है. विद्यालय में नामांकन के लिए शेष रिक्त कुल 1127 बच्चों का है. रिक्त सीट को फुलफिल करने के लिए उपायुक्त ने प्रचार-प्रसार सुनिश्चित करने का निर्देश दिया. उपायुक्त ने शिक्षा पदाधिकारी, शिक्षा अधीक्षक समेत अन्य शिक्षा विभाग के कर्मियों को कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय व झारखंड आवासीय विद्यालय का भ्रमण कर वहां की विधि-व्यवस्था व सुरक्षा व्यवस्था से अवगत होने का निर्देश दिया. बैठक में उपविकास आयुक्त संदीप कुमार दोराईबुरु, जिला शिक्षा पदाधिकारी श्री मिथिलेश, शिक्षा अधीक्षक दीपक राम आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >