एसडीओ ने गैस गोदाम का किया निरीक्षण, आपूर्ति व्यवस्था की ली जानकारी

अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी ने जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गैस गोदाम का निरीक्षण किया.

सिमडेगा. अनुमंडल पदाधिकारी प्रभात रंजन ज्ञानी ने जिले में गैस आपूर्ति व्यवस्था का जायजा लेने के लिए गैस गोदाम का निरीक्षण किया. निरीक्षण के दौरान उन्होंने गोदाम में उपलब्ध गैस सिलेंडरों की स्थिति, भंडारण व्यवस्था तथा आपूर्ति प्रणाली की समीक्षा की. इस दौरान एसडीओ ने संबंधित पदाधिकारियों एवं एजेंसी संचालकों से गैस की उपलब्धता और वितरण व्यवस्था के बारे में विस्तृत जानकारी ली. उन्होंने बताया कि वर्तमान में जिले में घरेलू गैस सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है और जो भी उपभोक्ता गैस बुकिंग कर रहे हैं, उन्हें समय पर सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है. उन्होंने कहा कि आम उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की परेशानी नहीं होने दी जायेगी तथा गैस आपूर्ति व्यवस्था पर प्रशासन की लगातार निगरानी बनी हुई है. साथ ही उन्होंने बताया कि अगले दो से तीन दिनों के भीतर जिले में कमर्शियल गैस सिलेंडरों की भी पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित कर दी जाएगी. निरीक्षण के क्रम में एसडीओ ने ओल्ड एज होम एवं बाल संप्रेक्षण गृह का भी दौरा किया. वहां की व्यवस्थाओं का जायजा लेते हुए उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये. महुआ चुनने गई महिला को जंगली सूअर ने हमला कर किया घायल बानो. प्रखंड के बांकी पंचायत अंतर्गत मुखिया टोली निवासी सूकवारों डांग पर रविवार सुबह जंगली सूअर ने हमला कर दिया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गयी. सूकवारों डांग सुबह महुआ चुनने के लिए गांव के समीप जंगल गई हुई थी. इसी दौरान अचानक एक जंगली सूअर ने उस पर हमला कर दिया. अचानक हुए हमले से महिला संभल नहीं पायी और सूअर ने उसे पटक कर घायल कर दिया. इस हमले में उसके हाथ में गंभीर चोट आयी है. इधर बोरोसेता निवासी धनुर्धर सिंह भी जंगल में बकरी चराने गए थे. जहां जंगली सूअर ने उन पर भी हमला कर दिया. जिससे वह घायल हो गए. घटना की जानकारी मिलते ही परिजन, बांकी मुखिया अजय डांग एवं वन समिति सदस्य बहुरन सिंह मौके पर पहुंचे और घायल महिला को जंगल से बाहर निकालकर इलाज के लिए बानो स्वास्थ्य उपकेंद्र ले जाया गया.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Vikash nath

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें
Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >