सिमडेगा में 21 मार्च को धूमधाम से मनेगा सरहुल महोत्सव

सरना स्थल में केंद्रीय सरना समिति की बैठक

सिमडेगा. शहर के सरना स्थल में केंद्रीय सरना समिति की बैठक समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद भगत की अध्यक्षता में हुई. बैठक में निर्णय लिया गया कि इस वर्ष भी 21 मार्च को सरहुल पूजा महोत्सव धूमधाम से मनाया जायेगा. बैठक में समिति ने बताया कि पूजा का आयोजन सलडेगा स्थित सरना स्थल पर सुबह 11 बजे शुरू होगा. अपराह्न दो बजे आदिवासी पारंपरिक शोभा यात्रा शुरू होगी. शोभा यात्रा सलडेगा चौक, प्रिंस चौक, मेन रोड, झूलन सिंह चौक, महावीर चौक, नीचे बाजार पेट्रोल पंप, महावीर चौक, वीर बुधु भगत चौक, पानी टंकी के पास होते सरना स्थल शाम 7 बजे पहुंचेगी. इसके बाद विनती प्रार्थना के साथ कार्यक्रम का समापन होगा. समिति ने शोभा यात्रा में शामिल होने वाले विभिन्न समिति और नृत्य दलों से कहा कि वे पारंपरिक वेश-भूषा, नाच-गान और वाद्य यंत्रों के साथ हिस्सा लें. प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि किसी भी नृत्य मंडली को डीजे का प्रयोग नहीं करना है और मादक पदार्थ का सेवन कर शोभा यात्रा में भाग नहीं लेना है. नियमों का उल्लंघन करने की स्थिति में जिम्मेदारी संबंधित समिति और नृत्य दल की होगी. बैठक में समिति के अध्यक्ष हरिश्चंद्र भगत, सचिव विजय उरांव, कोषाध्यक्ष माधी उरांव के साथ विदेश्वर उरांव, खुनवा उरांव, बाबुलाल पाहन, संजय उरांव, सुबोध उरांव, शंकर भगत, संजीत तिर्की, ललिता उरांव, चंद्रिका भगत, बसंती भगत, सरस्वती उरांव, तीलिमा कुजूर, अगुस्टीना किंडो, अनुपमा कुजूर, पुष्पांजलि लकड़ा, सुशीला उरांव, अंजलिना बरला आदि उपस्थित थे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Tags

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >