कोलेबिरा. कोलेबिरा प्रखंड में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया. मौके पर शोभायात्रा निकाली गयी. इसमें कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी शामिल हुए. मौके पर विधायक ने उपस्थित ग्रामीणों को सरहुल और ईद की बधाई देते हुए कहा कि सरहुल व ईद का त्योहार भाईचारे का त्योहार है. हम सभी लोग आपस में मिल-जुल कर इस त्योहार को मनायें. सभी लोग आपसे भाईचारे का संदेश दें. कोलेबिरा सरना स्थल पर पहान पुजार ने साल वृक्ष का पूजा-अर्चना की. मौके पर पहान पुजार द्वारा प्रकृति की पूजा की गयी. इसके अलावा नीलांबर-पीतांबर स्मारक भवन परिसर में सरना झंडा की पूजा की गयी. नवाटोली सरना स्थल पर भी प्रकृति की पूजा की गयी. इसके बाद शोभायात्रा निकली गयी. शोभा यात्रा कोलेबिरा मुख्य पथ, थाना मोड़, साहू बस्ती, पुजार टोली होते हुए शिव मंदिर तक गयी, जहां शोभायात्रा में शामिल श्रद्धालुओं द्वारा बूढ़ा महादेव में पूजा व जलाभिषेक किया गया. इसके बाद शोभा यात्रा बानो रोड, प्लस टू उवि, बाजार होते हुए रण बहादुर सिंह चौक पहुंची. वहीं नवाटोली से आने वाली शोभायात्रा भी मुख्य रोड होते हुए रण बहादुर सिंह चौक पहुंची. जुलूस में शामिल लोग सरहुल गीत व मांदर की थाप थिरक रहे थे. मौके पर बीडीओ सह सीओ अनूप कक्षप, प्रभारी हर्ष कुमार, प्रमुख दुतमी हेमरोम, उपप्रमुख सुनीता देवी, सांसद प्रतिनिधि सुनील खड़िया, भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक इंदवार, अमरनाथ सिंह, अनुपम बैक, विनोद कुमार, अनूप पहान उपस्थित थे.
सरहुल व ईद का भाईचारे का त्योहार : विधायक
कोलेबिरा प्रखंड में सरहुल पर्व धूमधाम से मनाया गया
