Happy Women's Day 2020 : इंडोनेशिया में होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड जीतना चाहती हैं झारखंड की संगीता लकड़ा

sangeeta lakra of jharkhand wants to win gold medal in indonesia world championship. दो बच्चों की मां संगीता (40) चाहती हैं कि सरकार उनकी थोड़ी मदद कर दे, तो वह अपने राज्य और देश के लिए कई मेडल जीत सकती हैं. बचपन से गरीबी में जीने वाली संगीता ने कई बाधाओं को पार करते हुए एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी पहचान बनायी है. Happy Women's Day 2020

रविकांत साहू

सिमडेगा : अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर हम आपको एक ऐसी महिला एथलीट के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भारत के लिए इंटरनेशनल लेवल पर गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं. झारखंड की एथलीट संगीता लकड़ा जुलाई-अगस्त में इंडोनेशिया में होने जा रहे वर्ल्ड चैंपियनशिप में भारत के लिए गोल्ड मेडल जीतना चाहती हैं.

दो बच्चों की मां संगीता (40) चाहती हैं कि सरकार उन्हें थोड़ी मदद दे, तो वह अपने राज्य और देश के लिए कई मेडल जीत सकती हैं. बचपन से गरीबी में जीने वाली संगीता ने कई बाधाओं को पार करते हुए एथलेटिक्स की दुनिया में अपनी पहचान बनायी है.

संगीता के पिता ने अपनी होनहार बेटी के सपनों को पंख दिये. शीतल लकड़ा ने अपनी बेटी संगीता का कदम-कदम पर साथ दिया. उसका हौसला बढ़ाया. यही वजह रही कि संगीता ने एक के बाद एक कई मेडल जीते. फरवरी, 2020 में उन्होंने मणिपुर की राजधानी इंफाल में आयोजित 5,000 मीटर के मैराथन रेस में संगीता ने गोल्ड मेडल जीता. अब उनकी इच्छा इंडोनेशिया में आयोजित होने वाले वर्ल्ड चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतने की है.

संगीता अपने सपने को पूरा करने के लिए दिन-रात मेहनत कर रही हैं. उनके गांव से शंख नदी बहती है. संगीता हर दिन सुबह-सुबह शंख नदी में बालू एवं नदी की धार के बीच दौड़ का अभ्यास करती हैं. प्रैक्टिस के दौरान प्यास लगती है, तो नदी का ही पानी पी लेती हैं. उनके इरादे बेहद मजबूत हैं. स्पोर्ट्स की दुनिया में वह अपना, अपने राज्य और देश का नाम रोशन करना चाहती हैं. इसके लिए उन्हें सरकारी मदद की जरूरत है.

उल्लेखनीय है कि राष्ट्रीय स्तर की इस खिलाड़ी के घर शौचालय तक नहीं था. ‘प्रभात खबर’ में इस संबंध में स्टोरी छपने के बाद मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने जिला प्रशासन को निर्देश दिया कि इस धाविका के घर जल्द से जल्द शौचालय बनवाया जाये. मुख्यमंत्री की इस पहल से संगीता बेहद खुश हैं. उन्हें उम्मीद है कि जिस तरह मुख्यमंत्री ने उनके घर शौचालय बनवाने के आदेश दिये हैं, उसी तरह उनकी प्रतिभा को निखारने में भी उनकी मदद जरूर करेंगे.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Mithilesh Jha

मिथिलेश झा PrabhatKhabar.com में पश्चिम बंगाल राज्य प्रमुख (State Head) के रूप में कार्यरत वरिष्ठ पत्रकार हैं. उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 32 वर्षों से अधिक का व्यापक अनुभव है. उनकी रिपोर्टिंग राजनीति, सामाजिक मुद्दों, जलवायु परिवर्तन, नवीकरणीय ऊर्जा, कृषि और अन्य समसामयिक विषयों पर केंद्रित रही है, जिससे वे क्षेत्रीय पत्रकारिता में एक विश्वसनीय और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित हुए हैं. अनुभव : पश्चिम बंगाल, झारखंड और बिहार में 3 दशक से अधिक काम करने का अनुभव है. वर्तमान भूमिका : प्रभात खबर डिजिटल (prabhatkhabar.com) में पश्चिम बंगाल के स्टेट हेड की भूमिका में हैं. वे डिजिटल न्यूज कवर करते हैं. तथ्यात्मक और जनहित से जुड़ी पत्रकारिता को प्राथमिकता देते हैं. वर्तमान में बंगाल विधानसभा चुनाव 2026 पर पूरी तरह से फोकस्ड हैं. भौगोलिक विशेषज्ञता : उनकी रिपोर्टिंग का मुख्य फोकस पश्चिम बंगाल रहा है, साथ ही उन्होंने झारखंड और छत्तीसगढ़ की भी लंबे समय तक ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग की है, जो उनकी क्षेत्रीय समझ और अनुभव को दर्शाता है. मुख्य विशेषज्ञता (Core Beats) : उनकी पत्रकारिता निम्नलिखित महत्वपूर्ण और संवेदनशील क्षेत्रों में गहरी विशेषज्ञता को दर्शाती है :- राज्य राजनीति और शासन : झारखंड और पश्चिम बंगाल की राज्य की राजनीति, सरकारी नीतियों, प्रशासनिक निर्णयों और राजनीतिक घटनाक्रमों पर निरंतर और विश्लेषणात्मक कवरेज. सामाजिक मुद्दे : आम जनता से जुड़े सामाजिक मुद्दों, जनकल्याण और जमीनी समस्याओं पर केंद्रित रिपोर्टिंग. जलवायु परिवर्तन और नवीकरणीय ऊर्जा : पर्यावरणीय चुनौतियों, जलवायु परिवर्तन के प्रभाव और रिन्यूएबल एनर्जी पहलों पर डेटा आधारित और फील्ड रिपोर्टिंग. डाटा स्टोरीज और ग्राउंड रिपोर्टिंग : डेटा आधारित खबरें और जमीनी रिपोर्टिंग उनकी पत्रकारिता की पहचान रही है. विश्वसनीयता का आधार (Credibility Signal) : तीन दशकों से अधिक की निरंतर रिपोर्टिंग, विशेष और दीर्घकालिक कवरेज का अनुभव तथा तथ्यपरक पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता ने मिथिलेश झा को पश्चिम बंगाल और पूर्वी भारत के लिए एक भरोसेमंद और प्रामाणिक पत्रकार के रूप में स्थापित किया है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >