टाटा स्टील वायर डिवीजन में 'गैस संकट' का असर अब थाली पर, कैंटीन के मेन्यू में भारी कटौती

LPG Crisis In Jamshedpur: जमशेदपुर में कमर्शियल गैस की कमी के चलते टाटा स्टील वायर डिवीजन (ISWP) ने अपनी कैंटीन के मेनू में अस्थायी बदलाव किया है. 13 मार्च से कर्मचारियों को कम गैस में बनने वाले व्यंजन जैसे खिचड़ी और पोहा परोसा जायेगा.

LPG Crisis In Jamshedpur, जमशेदपुर (अशोक झा): जमशेदपुर स्थित टाटा स्टील वायर डिवीजन (पुराना नाम ISWP) में इंडस्ट्रियल एलपीजी गैस की सप्लाई में आयी कमी का असर अब कर्मचारियों के भोजन पर भी पड़ेगा. गैस की कमी को देखते हुए कंपनी प्रबंधन ने कैंटीन के नियमित मेन्यू में अस्थायी बदलाव करने का निर्णय लिया है. नया आदेश 13 मार्च 2026 से लागू होगा.

कम गैस में बनने वाले व्यंजनों पर जोर

कंपनी की ओर से जारी सूचना के अनुसार जब तक गैस की आपूर्ति सामान्य नहीं हो जाती, तब तक कैंटीन में केवल वही खाद्य पदार्थ तैयार किये जाएंगे जिन्हें बनाने में कम समय और कम गैस की आवश्यकता होती है. प्रबंधन ने कर्मचारियों से इस अस्थायी व्यवस्था में सहयोग करने की अपील की है. गैस आपूर्ति सामान्य होते ही पुराना मेन्यू फिर से लागू कर दिया जायेगा.

Also Read: श्रद्धालुओं से बदसलूकी बर्दाश्त नहीं! रामगढ़ के रजरप्पा मंदिर में निकास द्वार से एंट्री बंद, लगेंगे 8 CCTV कैमरे

अस्थायी मेनू में क्या होगा शामिल

नये मेन्यू के अनुसार सुबह और शाम के नाश्ते में उपमा, पोहा और ब्रेड-जैम जैसे हल्के विकल्प दिये जायेंगे. वहीं, मुख्य भोजन (लंच और डिनर) में वेज बिरयानी, वेज पुलाव और खिचड़ी जैसे व्यंजन शामिल होंगे, जिन्हें रायता के साथ परोसा जायेगा. रात के नाश्ते के तौर पर कर्मचारियों को बिस्कुट का एक पैकेट दिया जायेगा.

साप्ताहिक अस्थायी मेनू

सोमवार व शुक्रवार: उपमा, पोहा और वेज बिरयानी
मंगलवार, गुरुवार व रविवार: ब्रेड-जैम, पोहा और वेज पुलाव
बुधवार व शनिवार: उपमा और खिचड़ी

ब्रेकफास्ट व इवनिंग स्नैक्स में अलग-अलग दिनों में उपमा (200 ग्राम), पोहा (200 ग्राम) और ब्रेड-जैम दिया जायेगा, जबकि लंच व डिनर में वेज बिरयानी, वेज पुलाव या खिचड़ी के साथ रायता परोसा जायेगा. नाइट स्नैक्स में केवल बिस्कुट का पैकेट दिया जायेगा.

Also Read: धनबाद के असर्फी अस्पताल में हाई वोल्टेज ड्रामा, बिल के लिए शव को बनाया बंधक, मेयर ने दूर किया विवाद

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Sameer Oraon

समीर उरांव, डिजिटल मीडिया में सीनियर जर्नलिस्ट हैं और वर्तमान में प्रभात खबर.कॉम में सीनियर कटेंट राइटर के पद पर हैं. झारखंड, लाइफ स्टाइल और स्पोर्ट्स जगत की खबरों के अनुभवी लेखक समीर को न्यूज वर्ल्ड में 5 साल से ज्यादा का वर्क एक्सपीरियंस है. वह खबरों की नब्ज पकड़कर आसान शब्दों में रीडर्स तक पहुंचाना बखूबी जानते हैं. साल 2019 में बतौर भारतीय जनसंचार संस्थान से पत्रकारिता करने के बाद उन्होंने हिंदी खबर चैनल में बतौर इंटर्न अपना करियर शुरू किया. इसके बाद समीर ने डेली हंट से होते हुए प्रभात खबर जा पहुंचे. जहां उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग और वैल्यू ऐडेड आर्टिकल्स लिखे, जो रीडर्स के लिए उपयोगी है. कई साल के अनुभव से समीर पाठकों की जिज्ञासाओं का ध्यान रखते हुए SEO-ऑप्टिमाइज्ड, डेटा ड्रिवन और मल्टीपल एंगल्स पर रीडर्स फर्स्ट अप्रोच राइटिंग कर रहे हैं.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >