CUJ खेलोत्सव 2026: फुटबॉल के मैदान पर ‘इंजीनियरिंग’ का जलवा, कबड्डी में ‘कल्चर’ स्कूल ने मारी बाजी

Central University Jharkhand: रांची स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय (CUJ) में आयोजित खेलोत्सव 2026 के दूसरे दिन विभिन्न स्कूलों के बीच फाइनल मुकाबले हुए. फुटबॉल में इंजीनियरिंग और कबड्डी में कल्चर स्कूल ने जीत दर्ज की. वॉलीबॉल और बैडमिंटन में भी जबरदस्त रोमांच दिखा.

Central University Jharkhand, रांची : रांची स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय झारखंड में आयोजित खेलोत्सव 2026 के दूसरे दिन विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं के फाइनल मुकाबले खेले गये. अलग-अलग स्कूलों की टीमों के बीच कड़े मुकाबले देखने को मिले. विभिन्न खेलों भाग ले रहे खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया.

फुटबॉल में इंजीनियरिंग स्कूल बना चैंपियन

लड़कों के फुटबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी और स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस के बीच मुकाबला हुआ. रोमांचक मैच में स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया.

कबड्डी में कल्चर स्कूल की जीत

लड़कियों के कबड्डी फाइनल में स्कूल ऑफ सोशल साइंसेस और स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर आमने-सामने थे. इसमें स्कूल फॉर द स्टडी ऑफ कल्चर ने शानदार खेल दिखाते हुए चैंपियनशिप जीत ली.

Also Read: गैस की कमी से मरीजों की थाली पर संकट! कोल्हान के अस्पतालों में कुछ ही दिनों का बचा स्टॉक

वॉलीबॉल में एजुकेशन स्कूल विजेता

लड़कों के वॉलीबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस और स्कूल ऑफ एजुकेशन के बीच मुकाबला हुआ, जिसमें स्कूल ऑफ एजुकेशन विजेता रहा. वहीं लड़कियों के वॉलीबॉल फाइनल में स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस की टीमें आमने-सामने रहीं.

बैडमिंटन में भी रोमांचक मुकाबले

लड़कियों के बैडमिंटन सिंगल्स में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज ने स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस को हराकर जीत दर्ज की. वहीं, स्कूल ऑफ मास कम्युनिकेशन ने स्कूल ऑफ नेचुरल साइंसेस के खिलाफ मुकाबला अपने नाम किया. लड़कियों के बैडमिंटन डबल्स के फाइनल में स्कूल ऑफ नेचुरल रिसोर्सेज मैनेजमेंट और स्कूल ऑफ ह्यूमैनिटीज एंड सोशल साइंसेस की टीमें पहुंचीं. जबकि लड़कों के बैडमिंटन डबल्स के फाइनल में स्कूल ऑफ लैंग्वेजेज और स्कूल ऑफ इंजीनियरिंग एंड टेक्नोलॉजी ने जगह बनाई. खेलोत्सव के दूसरे दिन खिलाड़ियों में खेल भावना, प्रतिस्पर्धा और उत्साह साफ दिखाई दिया. विश्वविद्यालय के विभिन्न स्कूलों के छात्रों ने बढ़-चढ़कर प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया.

Also Read: टाटा स्टील वायर डिवीजन में ‘गैस संकट’ का असर अब थाली पर, कैंटीन के मेनू में भारी कटौती

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sameer Oraon

इंटरनेशनल स्कूल ऑफ बिजनेस एंड मीडिया से बीबीए मीडिया में ग्रेजुएट होने के बाद साल 2019 में भारतीय जनसंचार संस्थान दिल्ली से हिंदी पत्रकारिता में पीजी डिप्लोमा किया. 5 साल से अधिक समय से प्रभात खबर में डिजिटल पत्रकार के रूप में कार्यरत हूं. इससे पहले डेली हंट में बतौर प्रूफ रीडर एसोसिएट के रूप में काम किया. झारखंड के सभी समसामयिक मुद्दे खासकर राजनीति, लाइफ स्टाइल, हेल्थ से जुड़े विषयों पर लिखने और पढ़ने में गहरी रुचि है. तीन साल से अधिक समय से झारखंड डेस्क पर काम कर रहा हूं. फिर लंबे समय तक लाइफ स्टाइल के क्षेत्र में भी काम किया हूं. इसके अलावा स्पोर्ट्स में भी गहरी रुचि है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >