Thecha Aloo Puri: अगर आपको मसालेदार और मजेदार चीजें खाना पसंद है, तो ठेचा आलू पूरी आपकी टेबल की शान बन सकती है. इसमें उबले आलू, हरी मिर्च और फ्रेश मसाले का इस्तेमाल किया जाता है, जो इसे काफी ज्यादा टेस्टी बना देते हैं. सबसे मजेदार बात यह है कि इसे क्रिस्पी पूरी के साथ खाने से इसका एक्सपीरियंस और भी बदेह्तर हो जाता है. मशहूर शेफ रणवीर बरार ने अपने यूट्यूब चैनल पर इसे बनाने का आसान तरीका शेयर किया है, जिससे आप इसे घर पर आसानी से ट्राय कर सकते हैं. तो चलिए जानते हैं इसे बनाने का स्टेप-बाय-स्टेप प्रोसेस.
ठेचा आलू पूरी बनाने की सामग्री
उबले आलू के लिए
- 2 से 3 टेबलस्पून तेल
- 9 से 10 बड़े आलू अच्छे से कटे हुए
- नमक स्वादानुसार
- 1 चुटकी चीनी
- आधा टीस्पून हींग
- आधा टीस्पून हल्दी पाउडर
- 4 हरी मिर्च हल्की कुचली हुई
- 2 कप पानी
आटे के लिए
- 3 कप गेहूं का आटा
- नमक स्वादानुसार
- आधा टीस्पून तेल
- 2 टीस्पून कसूरी मेथी क्रश की हुई
- 1 टीस्पून घी
- आधा टीस्पून अजवाइन
- आवश्यकतानुसार पानी
ठेचा के लिए
- 4 से 5 हरी मिर्च कम तीखी और मोटी कटी हुई
- कुछ धनिये के डंठल
- एक चौथाई कप धनिये के पत्ते
ठेचा आलू के लिए
- 2 से 3 टेबलस्पून घी
- 1 टीस्पून जीरा
- तैयार ठेचा
- 1 इंच अदरक कद्दूकस या बारीक कटी हुई
- उबले हुए आलू
- 1 टेबलस्पून घी
- एक तिहाई कप पानी
- तलने के लिए तेल
- रोलिंग के लिए एक चौथाई टीस्पून घी
गार्निश के लिए
- धनिये की टहनी
- नींबू की फांक
यह भी पढ़ें: बिना फर्मेंटेशन के बनाएं सॉफ्ट और टेस्टी वेजिटेबल सूजी उत्तपम, डिनर के लिए परफेक्ट लाइट मील
ठेचा आलू पूरी बनाने की आसान रेसिपी
- ठेचा आलू पूरी बनाने के लिए सबसे पहले कूकर में तेल गर्म करें. इसके बाद इसमें आलू डालें, नमक, चीनी और हींग डालकर हल्का मिलाएं. अब इसमें हल्दी पाउडर और हरी मिर्च डालें और फिर पानी डालकर ढक दें. इसे 2 से 3 सीटी तक पकाएं या फिर जबतक आलू सॉफ्ट हो जाएं.
- अब एक बर्तन में गेहूं का आटा, नमक, तेल, कसूरी मेथी, घी, अजवाइन और पानी डालकर सॉफ्ट आटा गूंथें. इसके बाद आटे को गीले कपड़े से ढककर रख दें. अब छोटे‑छोटे गोल बॉल्स बनाकर बेलन से बेलें. अब कढ़ाई में तेल गर्म करें और तैयार पूरी को गोल्डन होने तक तलें.
- इसके बाद हरी मिर्च, धनिये के डंठल और पत्ते मूसली या ग्राइंडर में मोटा पेस्ट बनाकर तैयार करें.
- अब एक कढ़ाई में घी गर्म करें और उसमें जीरा डालें. इसके बाद ठेचा और अदरक डालकर 2 से 3 मिनट भूनें. अब इसमें उबले आलू और घी डालकर 4 से 5 मिनट पकाएं. अंत में इसमें पानी डालकर कंसीसटेंसी ठीक करें और 1 से 2 मिनट उबाल लें.
- तैयार ठेचा आलू को सर्विंग डिश में डालें. अब इसके ऊपर से धनिये और नींबू की फांक डालकर गर्मागर्म परोसें. इसे तली हुई पूरी के साथ सर्व करें और पूरे परिवार के साथ एन्जॉय करें.
