सिमडेगा. पुराना सामटोली क्षेत्र में संत जोसेफ पर्व श्रद्धा व आस्था से मनाया गया. मौके पर विशेष मिस्सा बलिदान का आयोजन किया गया, जिसे वीजी इग्नासियूस टेटे ने विधिवत संपन्न कराया. मिस्सा के दौरान श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में भाग लेकर प्रार्थना की और संत जोसेफ के जीवन से प्रेरणा लेने का संकल्प लिया. कार्यक्रम के दौरान वातावरण भक्तिमय बना रहा. मौके पर नगर परिषद के अध्यक्ष ओलिभर लकड़ा भी उपस्थित रहे. उन्होंने कहा कि जिस प्रकार हम अपने घर, आंगन और मंदिरों को सजाते-संवारते हैं. उसी तरह हमें अपने हृदय, परिवार और समाज को भी सुंदर और सुसंस्कृत बनाना चाहिए. उन्होंने प्रेम, एकता व आपसी सद्भाव बनाये रखने पर जोर दिया. कार्यक्रम में वार्ड संख्या 11 के वार्ड पार्षद फ्रांसिस जेवियर खलखो भी उपस्थित रहे. उन्होंने पर्व की बधाई देते हुए समाज में शांति और भाईचारा बनाये रखने की अपील की.
पुराना सामटोली में मनाया गया संत जोसेफ पर्व
पुराना सामटोली में मनाया गया संत जोसेफ पर्व
