दुर्गा पूजा पर बानो व लचरागढ़ में होंगे कई कार्यक्रम

दुर्गा पूजा पर बानो व लचरागढ़ में होंगे कई कार्यक्रम

बानो. बानो व लचरागढ़ में दुर्गा पूजा को लेकर तैयारी जोर-शोर से चल रही है. बानो प्रखंड के चार स्थानों पर व लचरागढ़ में तीन स्थानों पर दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. बानो प्रखंड के पहाडी मंदिर, बोरोसेता, हाटिंगहोडे व हुरदा में दुर्गा पूजा का आयोजन किया गया है. वहीं लचरागढ़ में शक्ति संघ, नवयुवक संघ देवगुड़ी दुर्गा माता के मंदिर में दुर्गा पूजा का आयोजन किया जाता है. दुर्गा पूजा को लेकर बानो व लचरागढ़ में पंडालों का निर्माण व आकर्षक बिजली सज्जा की गयी है. दुर्गा पूजा पर विभिन्न धार्मिक कार्यक्रम के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. बानो पहाडी मंदिर दुर्गा पूजा समिति के तत्वाधान में दो अक्तूबर को रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम होगा. इसमें रांची के कलाकार कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे. लचरागढ़ शक्ति संघ श्री दुर्गा पूजा समिति प्रिंस चौक द्वारा एक अक्तूबर को नागपुरिया सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा. इसमें म्यूजिकल ग्रुप महुआ बैंड पार्टी और नागपुरी जगत के सुप्रसिद्ध कलाकार पवन रॉय, पंकज, लोक गायक जगदीश बड़ाइक, गायिका सुमन गुप्ता, चिंता देवी, डांसर निहारिका और डांसर रवीना आदि भाग लेंगे. नवयुवक संघ दुर्गा पूजा समिति लचरागढ़ द्वारा तीन अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया है. इसमें पायल म्यूजिक ग्रुप रांची के अलावा कार्यक्रम में नागपुरी जगत के प्रसिद्ध कलाकार क्यूम अब्बास, कुमार प्रीतम, अविनाश नायक, उर्मिला महतो, सरस्वती बुनकर आदि द्वारा कार्यक्रम प्रस्तुत किया जायेगा. बानो में पहाडी मंदिर में तीन अक्तूबर को सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >