लोकतंत्र में वोट का अधिकार एक महत्वपूर्ण स्तंभ : विधायक

वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम आयोजित

सिमडेगा. जलडेगा प्रखंड के ओड़गा में वोट चोर गद्दी छोड़ हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया. मौके पर विधायक नमन विक्सल कोंगाड़ी, विधायक प्रतिनिधि रावेल लकड़ा, प्रखंड पर्यवेक्षक फुलकेरिया डांग, महिला अध्यक्ष महिमा केरकेट्टा और प्रखंड अध्यक्ष सुशील जड़िया मुख्य रूप से उपस्थित थे. कार्यक्रम में टाटी, परबा, ओड़गा व कुटुंगिया पंचायत के कार्यकर्ताओं ने भाग लिया. मौके पर विधायक श्री कोंगाड़ी ने कहा कि भारत देश के लोकतांत्रिक व्यवस्था को मनुवादी सोच वाले लोग समाप्त करना चाहते हैं. बाबा भीमराव आंबेडकर जी ने इस देश को जो संविधान दिया, वह संविधान यहां निवास करने वाले सभी समुदाय, सभी जाति, सभी धर्म के मानने वाले लोगों के हितों को देखते हुए बनाया गया. नतीजा यह है कि भारत की आजादी से लेकर आज तक सब अपने अपने अधिकार को अपने अपने धर्म के अनुसार प्राप्त करते आ रहे हैं. किंतु जब से मनुवादी सोच की सरकार भारतीय जनता पार्टी की आयी है, तब से इस देश में अगड़ा व पिछड़ा, हिंदू व मुस्लिम कर आपसी प्रेम और सौहार्द्र को बिगाड़ने का काम किया जा रहा है. कहा कि लोकतंत्र में वोट का अधिकार एक महत्वपूर्ण स्तंभ है, जिसे छीनने का प्रयास हो रहा है. हमारा सबसे मजबूत अधिकार है वोट का अधिकार, जिससे आम जनता अपने सोच के अनुरुप केंद्र या राज्य सरकार को गद्दी पर बैठाने या गद्दी से उठाने का काम आसानी से कर सकती है. इसको लेकर जागरूक होने की आवश्यकता है. राहुल गांधी ने चुनाव आयोग और भाजपा के कारनामे को उजागर करने का काम किया है. राहुल गांधी की इस मुहिम में हमें बढ़-चढ़ कर हिस्सा लेते हुए हस्ताक्षर अभियान कार्यक्रम को सफल बनाना है. मौके पर सुनील सुरीन, रहीम खान, कमरुद्दीन खान ग्रेस जोजो, लाजरूस, मुख्तार खान, मंडल अध्यक्ष सुनील सुरीन, हेलारियुस लुगून, लाजरुस समद, जुलयुस लुगून, शफिरा जोजो, सुशाना जोजो, पावल कंडुलना, मंगलदास जोजो, जुएल जोजो, संजय हेमरोम, मुखिया मुकुट समद, नेलसन जोजो, निरल जोजो आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >