खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, मिली एक्सपायर सामग्री

खाद्य प्रतिष्ठानों का किया निरीक्षण, मिली एक्सपायर सामग्री

सिमडेगा. खाद्य सुरक्षा पदाधिकारी प्रकाश चंद्र गुग्गी ने खाद्य प्रतिष्ठानों का औचक निरीक्षण किया. निरीक्षण में छोटू किराना स्टोर टुकूपानी के प्रतिष्ठान से भारी मात्रा में समय सीमा समाप्त पेय पदार्थ बरामद किया गया. मौके पर एक्सपायर्ड सामग्री को नष्ट करा दिया गया और उक्त के खिलाफ विधि सम्मत कार्रवाई की प्रक्रिया शुरू की गयी. आमजनों से अपील कि गयी कि पैकेज्ड खाद्य सामग्रियों को खरीदते समय निर्माण तिथि, उपभोग की अंतिम तिथि के साथ-साथ निर्माता का पूरा पता अनिवार्य रूप से देखें. औचक निरीक्षण में होटल अंतरा की साफ-सफाई, पनीर व मसालों की जांच की गयी. साफ-सफाई में कमी पाये जाने पर उक्त प्रतिष्ठान के संचालक को सात दिनों का समय देते हुए उक्त त्रुटियों को दूर करने का निर्देश दिया गया. मेसर्स पब्लिक डिमांड स्टोर, खैरनटोली में थोक विक्रेता द्वारा बिना एफएसएसएआइ लाइसेंस व रजिस्ट्रेशन के कारोबार किया जा रहा था. इस पर खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही गयी. निरीक्षण में मिलावटखोरी को देखते हुए मेसर्स दिनेश ट्रेडर्स, मेसर्स दीप आयुर्वेद एंड किराना स्टोर, मेसर्स केशरी स्टोर, मेसर्स नीतीश किराना स्टोर, मेसर्स दीपक ट्रेडर्स, मेसर्स संजय किराना स्टोर एवं मेसर्स सुभाष चौधरी स्टोर, गुलजार गली द्वारा शेरा ब्रांड तेल के टीन पर मिथ्या छाप पाया गया. इस पर दोषियों के विरुद्ध खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 के अनुरूप विधि सम्मत कार्रवाई करने की बात कही गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >