विभिन्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

विभ��न्न विभागों के कार्यों की हुई समीक्षा

सिमडेगा. केरसई प्रखंड कार्यालय में मंगलवार को बीडीओ ज्ञानमनी एक्का की अध्यक्षता में समीक्षा बैठक हुई. इसमें प्रखंड स्तर के सभी विभागों के पदाधिकारी व कर्मी उपस्थित थे. बैठक में मनरेगा, 15वें वित्त आयोग, पेंशन, प्रधानमंत्री आवास योजना, कृषि योजनाएं, एफपीओ, कर्म योगी योजना, बिरसा हरित बागवानी योजना तथा दीदीबाड़ी योजना की प्रगति की समीक्षा की गयी. बिरसा हरित बागवानी योजना के अंतर्गत पौधरोपण पर विशेष बल दिया गया. बैठक में दीदीबाड़ी योजना की समीक्षा करते हुए बीडीओ ने कहा कि स्वयं सहायता समूहों की दीदियों को सब्जी उत्पादन, पोषण वाटिका, बीज वितरण व प्रशिक्षण के माध्यम से आर्थिक रूप से सक्षम बनाने की दिशा में ठोस कदम उठायें. अधिकारियों ने अपने-अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की और भविष्य की रणनीति पर चर्चा की. बैठक के अंत में बीडीओ ने कहा कि योजनाओं का लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचना चाहिए. इसके लिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें. समीक्षा बैठक में बीपीआरओ, बीपीओ, एइ, जेइइ, पंचायत सचिव, आवास कोऑर्डिनेटर, रोजगार सेवक, बीटीएम, एफपीओ सीइओ आदि उपस्थित थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >